बेइज्जती बन गई है पाकिस्तान की पहचान...! अब अमेरिका में पाकिस्तानी वित्त मंत्री पर लगे चोर-चोर के नारे

<p><em><strong>वॉशिंगटन एयरपोर्ट पर गुरुवार को पाकिस्तान के वित्त मंत्री इशहाक डार का कुछ लोगों ने घेराव कर चोर-चोर के नारे लगाए</strong></em></p>

बेइज्जती बन गई है पाकिस्तान की पहचान...! अब अमेरिका में पाकिस्तानी वित्त मंत्री पर लगे चोर-चोर के नारे
14-10-2022 - 07:44 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

खस्ताहाल अर्थव्यवस्था और आंतरिक टूट से जूझ रहे पाकिस्तान के लिए इंटरनेशनल बेइज्जती कोई नई बात नहीं है। इसकी ताजा बानगी अमेरिका में देखने को मिली जब वॉशिंगटन एयरपोर्ट पर गुरुवार को पाकिस्तान के वित्त मंत्री इशहाक डार का कुछ लोगों ने घेराव कर चोर-चोर के नारे लगाए। जानकारी के मुताबिक, डार विश्व बैंक की मीटिंग में शामिल होने के लिए वॉशिंगटन पहुंचे थे।
घटना का वीडियो वायरल
इस घटना के वायरल वीडियो में डार पाकिस्तान में अमेरिकी राजदूत मसूद खान के साथ दिखाई दे रहे हैं। जैसे ही वे एयरपोर्ट से बाहर जाने लगे लोगों ने डार को झूठा बताते हुए चोर-चोर के नारे लगाने शुरू कर दिए। डार ने भी जवाब में प्रदर्शनकारियों को झूठा बताया। वहीं पीएमएल-एन के वर्जीनिया चैप्टर के अध्यक्ष मनी बट की प्रदर्शनकारियों के साथ झड़प भी हुई।
पहले भी हो चुकी है ऐसी घटना
इससे पहले पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ को सऊदी अरब के दौरे पर थे। इस दौरान उन्हें मदीना में पाकिस्तानियों की नारेबाजी झेलनी पड़ी थी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।