कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए आज सुबह 10 बजे से मतदान
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के नये राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए आज 17 अक्टूबर 2022 को मतदान होगा। तिरुवनंतपुरम से सांसद शशि थरूर और राज्यसभा में पार्टी के नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के बीच सीधा मुकाबला है। कांग्रेस के पार्टी कार्यालय के प्राप्त जानकारी के अनुसार मतदान की शुरुआत सुबह 10 बजे से हो जाएगी और यह शाम 4 बजे तक जारी रहेगी। 19 अक्टूबर 2022 को अकबर रोड स्थित कांग्रेस पार्टी के कार्यालय में नये अध्यक्ष पद के लिए हुए इस चुनाव का परिणाम घोषित किया जाएगा।
इस तरह कांग्रेस को करीब 22 वर्षो के बाद नेहरू-गांधी परिवार से इतर नया अध्यक्ष मिलेगा। कांग्रेस के केंद्रीय चुनाव समिति के चेयरमैन मधुसूदन मिस्त्री ने बताया कि निर्धारित पोलिंग स्टेशनों पर मतदान से जुड़ी सारी तैयारियां कर ली गई हैं। मतदान के बाद बैलेट बॉक्स 18 अक्टूबर को दिल्ली लाये जाएंगे। इसके बाद 19 अक्टूबर को वोटों की गिनती होगी। आज देश भर के 40 केंद्रों के 68 बूथों पर करीब 9800 मतदाता अपने मत डालेंगे।
कांग्रेस के अध्यक्ष पद के प्रत्याशी शशि थरूर ने पार्टी में विकेंद्रीकरण पर जोर देते हुए कहा कि ऐसा होना इसलिए जरूरी है ताकि सारे निर्णय दिल्ली से ही न लिये जाएं। कांग्रेस में बदलाव के लिए साहस जरूरी कांग्रेस अध्यक्ष पद के उम्मीदवार शशि थरूर ने मतदाताओं से ‘बदलाव अपनाने’ का साहस दिखाने का आह्वान किया। थरूर ने कहा कि वह जिन बदलावों के बारे में सोच रहे हैं उनमें पार्टी के ‘मूल्य और निष्ठाएं’ ऐसी ही रहेंगी और केवल लक्ष्य पाने के तरीकों में परिवर्तन आएगा।
What's Your Reaction?