दिग्गज फुटबॉलर पेले की हालत नाजुकः दोस्त और परिजनों का अस्पताल में तांता, बेटी ने पोस्ट की फोटो

<p><em><strong>फुटबॉल के सर्वकालिक महान खिलाड़ी पेले की हालत नाजुक है। ब्राजील के महान फुटबॉलर इस समय साओ पाउलो अस्पताल में मौत से जूझ रहे हैं। उन्हें स्पेशल ऑब्जरवेशन में रखा गया है। उनके स्वास्थ्य में लगातार गिरावट हो रही है और इसका असर उनकी किडनी और हार्ट पर हुआ है।</strong></em></p>

दिग्गज फुटबॉलर पेले की हालत नाजुकः दोस्त और परिजनों का अस्पताल में तांता, बेटी ने पोस्ट की फोटो
26-12-2022 - 11:34 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

कैंसर से जूझ रहे 82 साल के दिग्गज फुटबॉलर को देखने के लिए उनके करीबी दोस्त और परिवार के सदस्य अस्पताल में जुटने लगे हैं। उनके परिवार ने रविवार को हॉस्पिटल में ही क्रिसमस मनाया है। रविवार सुबह उनके बेटी केली नैसिमेंटो ने इंस्टा में परिवार की फोटो पोस्ट की।
वहीं, बेटे एडिन्हो ने इंस्टाग्राम पर एक भावुक पोस्ट में लिखा- ‘पापा... मेरी ताकत आप हैं।’ वे शनिवार को पेले के बेटे एडसन चोल्बी नैसिमेंटो अस्पताल पहुंचे। उन्हें एडिन्हो के नाम से जाना जाता है। पेले की बेटी केली नैसिमेंटो भी अस्पताल में ही हैं।
रुटीन चेकअप के लिए अस्पताल गए थे
पेले रुटीन चेकअप के लिए अस्पताल में भर्ती हुए थे, लेकिन धीरे-धीरे उनकी हालत बिगड़ने लगी। वे अब तक बाहर नहीं निकल पाए हैं। पेले को हृदय संबंधी समस्याएं थीं। उनके चिकित्सा कर्मचारियों ने चिंता व्यक्त की, क्योंकि उनके कीमोथेरेपी उपचार से बेहतर नतीजे नहीं आ रहे हैं। सितंबर 2021 में उनका कोलोन ट्यूमर हटाया गया था। उसके बाद उनकी कीमोथेरेपी की गई। पेले पहले भी कई बार अस्पताल में भर्ती हुए थे।
ब्राजील को तीन बार बनाया था चैंपियन
पेले ने अपने देश ब्राजील को तीन बार विश्व चैंपियन बनाया। उनके रहते ब्राजील ने 1958, 1962 और 1970 में विश्व कप जीता। 1958 में सूडान के खिलाफ विश्व कप फाइनल में दो गोल दागे थे। पेले ने प्रोफेशनल करियर में कुल 1363 मैच खेले और 1281 गोल दागे। ब्राजील के लिए उन्होंने 91 मैचों में 77 गोल दागे।
तीन बार वर्ल्ड कप जीतने वाले इकलौते खिलाड़ी
पेले ने तीन बार फीफा वर्ल्ड कप खिताब जीता है। एक के बाद एक 1958 और 1962 में, और फिर आखिरी बार 1970 में। अब तक उनसे ज्यादा बार वर्ल्ड कप किसी ने नहीं जीता। उन्होंने कुल 4 वर्ल्ड कप खेले। इसमें से तीन जीते। वे तीन वर्ल्ड कप जीतने वाले इकलौते खिलाड़ी है। उन्होंने 1971 में ब्राजील नेशनल टीम से संन्यास ले लिया था।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।