delete
<p><em>भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व और सफलतम कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की फैन फॉलोइंग दुनियाभर में जानी जाती है। आज यानी 7 जुलाई को धोनी अपना 42वां जन्मदिन मना रहे हैं। उनके 42वें जन्मदिन के मौके पर उनके फैंस ने उन के लिए एक खास तोहफा तैयार किया है।</em></p>
Dhoni Birthday Special Gift: Amazing Gift!!! Chacha Chaudhary's Sabu or...धोनी बर्थडे स्पेशल गिफ्ट : कमाल का गिफ्ट !!! चाचा चौधरी का साबू या... India Cricket Team,MS Dhoni,MS Dhoni Birthday
52 फ़ीट का कटआउट
आपको बता दें कि टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के 42वें जन्मदिन पर फैंस उन्हें खास तोहफा भेंट कर रहे हैं। दरअसल, धोनी के हैदराबादी फैंस उनके बर्थडे पर 52 फीट ऊचा कटआउट तैयार किया है और फैंस उनके जन्मदिन पर इसका जश्न करेंगे। हालांकि धोनी के बर्थडे से एक दिन पहले ही सोशल मीडिया पर उन्हें बधाईयां मिलने लगी है और फैंस उनके पोस्टर को फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
एमएस धोनी ने साल 2020 में 15 अगस्त को क्रिकेट जगत को अलविदा कहा था। हालांकि धोनी इंडियन प्रीमियर लीग में खेलते हुए नजर आते है और उन्होंने इस साल चेन्नई सुपर किंग्स को अपनी कप्तानी से पांचवी बार खिताब भी दिला दिया है।और इसी वजह से फैंस ने उनके लिए ये खास तोहफा तैयार किया है।
आईपीएल 2024 में भी खेलते दिख सकते हैं धोनी
आईपीएल 2023 के बाद ऐसे कयास लगाए जा रहे थे कि धोनी अब पूरी तरह क्रिकेट से अलविदा कह देंगे। लेकिन 16वें सीजन में चैंपियन बनने के बाद कप्तान धोनी ने इस फैसला को टाल दिया है। हालांकि आईपीएल 2023 में उनके लड़खड़ाते देखा गया था और घुटने में पट्टी बांधे बी देखा गया था। उसके बाद से ही लोग सोच रहे थे कि धोनी का यह आखिरी सीजन है। हालांकि अब धोनी के फैंस काफी खुश नजर आ रहे हैं, क्योंकि धोनी के आईपीएल 2024 में खेलने की उम्मीद काफी बढ़ गई है।
What's Your Reaction?