चांद से सिग्नल का इंतजार... इसरो चीफ ने जारी किया मैसेज

<p><em><strong>चांद पर सो रहे रोवर प्रज्ञान और लैंडर विक्रम अभी नहीं उठे हैं। उनके सिग्नल का लगातार इंतजार हो रहा है। चांद पर रात होने तक इसरो के साइंटिस्ट सिग्नल मिलने का इंतजार करते रहेंगे। इस बीच इसरो चीफ ने आज एक वीडियो जारी कर भारतीयों को संदेश दिया है।</strong></em></p>

चांद से सिग्नल का इंतजार... इसरो चीफ ने जारी किया मैसेज
26-09-2023 - 09:47 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

चांद पर विक्रम और प्रज्ञान के उठने का इंतजार कर रहे देशवासियों के लिए इसरो चीफ ने आज एक स्पेशल मैसेज दिया है। चैंकिए नहीं, यह मैसेज प्रज्ञान को लेकर नहीं है। यह एक क्विज के बारे में है। इसरो के एक्स (ट्विटर) हैंडल से कहा गया, ‘भारत चांद पर है। सभी भारतीयों के लिए इसरो चीफ का विशेष संदेश सुनिए। माईगव पर ‘चंद्रयान 3 क्विज’ में भाग लीजिए। आइए, चांद पर ऐतिहासिक लैंडिंग को सेलिब्रेट करें।’ 29 सेकेंड के वीडियो में इसरो चीफ एस. सोमनाथ कहते हैं, ‘आप सभी जानते हैं कि माईगव एक ऐसा प्लेटफॉर्म है, जिसके जरिए आप स्पेस क्विज प्रोग्राम में हिस्सा ले सकते हैं।’ सोमनाथ ने आगे कहा कि भूलिएगा नहीं, इस प्रोग्राम में शामिल होकर आप हमें सपोर्ट, इंस्पायर कीजिए और खुद भी इंस्पायर होइए।
विजेता को मिलेंगे एक लाख रुपए
क्विज के पहले विजेता को एक लाख रुपये का नकद पुरस्कार दिया जाएगा, दूसरे विजेता को 75,000 रुपये और तीसरे को 50 हजार रुपये मिलेंगे। इसके साथ ही 100 लोगों को 2-2 हजार रुपये दिए जाएंगे। अगले 200 लोगों को 1000 रुपये का प्राइज दिया जाएगा। यह क्विज सभी भारतीय नागरिकों के लिए खुला है। इसमें 10 प्रश्नों का उत्तर 300 सेकेंड में देना होता है। कोई निगेटिव मार्किंग नहीं होगी। पूरी जानकारी यहां इस लिंक पर जाकर देखें।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।