क्या हुआ जब फैन ने शाहरुख खान से पूछा- सिगरेट पीने चलोगे ! 

<p><em><strong>शाहरुख खान ने रविवार की शाम आस्क-आस्क का एक सेशन किया। इस दौरान उन्होंने एक-एक करके कई सवालों के जवाब दिए। फैंस ने शाहरुख से उनकी पर्सनल से लेकर प्रोफेशनल लाइफ से जुड़े हुए कई सवाल किए।</strong></em></p>

क्या हुआ जब फैन ने शाहरुख खान से पूछा- सिगरेट पीने चलोगे ! 
27-06-2023 - 07:40 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

सेशन में एसआरके से उनके चाहने वालों ने मजेदार सवाल किए। एक फैन ने कहा कि उसके जब जुड़वा बच्चे होंगे तो वो उनका नाम पठान और जवान रखेगी। शाहरुख ने मजाकिया अंदाज में उस महिला से कहा कि अपने बच्चों के लिए कोई और नाम ढूंढ लो। वहीं, एक फैन ने शाहरुख से सिगरेट पीने की बात पूछ ली। शाहरुख ने जवाब देते हुए कहा कि वे ये सब बुरे काम अकेले करना पसंद करते हैं।

शाहरुख समय-समय पर अपने फैंस के साथ ।ेा ैता के जरिए मुखातिब होते रहते हैं। बातचीत के दौरान शाहरुख का ह्यूमरस और फनी स्टाइल देखने को मिलता है।

1. सवाल- सर, आप अपनी इस एंट्री सीन पर क्या सोचते हैं। 31 साल हो गए और ये सीन हमें अभी भी शानदार लगता है।
जवाब- हेलमेट पहनना चाहिए था।


2. सवाल- सर, मैं प्रेग्नेंट हूं। आप मेरे लिए कामना करिए कि मेरे जुड़वां बच्चे हों और मैं उनका नाम पठान और जवान रखूं।
जवाब- आपके लिए कामना करता हूं, लेकिन प्लीज कोई और नाम सोचो।

3. सवाल- सर, 57 साल की उम्र में इतने सारे एक्शन सीन करने का क्या राज है।
जवाब- बहुत सारे पेन किलर्स खाने पड़ते हैं भाई।

4. सवाल- सर, मेरा एक दोस्त है, उसे जवान में एक रोल चाहिए, उसे क्या करना होगा।
जवाब- प्यार से दोस्त को समझाना पड़ेगा कि ऐसा नहीं होगा।

5. सवाल- जब मैं पैदा हुआ तो आप सबसे बड़े स्टार थे। आज जब मैं जवान हो गया हूं तब भी आप ही सबसे बड़े स्टार हैं।
जवाब- बस यूहीं कट जाएगा ये सफर साथ चलने से।

6. सवाल- साथ में सिगरेट पीनो चलोगे सर?
जवाब- मैं अपनी बुरी आदतें अकेले ही करता हूं।

7. सवाल-दीवाना के सेट पर एक चीज जो कभी नहीं भूल पाए?
जवाब- दिव्या जी (दिव्या भारती) और राज जी (राज कंवर, फिल्म के डायरेक्टर) के साथ काम करना।

8. सवाल- मोदी जी के यूएस जाने पर छैंया-छैंया गाने से उनका स्वागत किया गया था। आप इस पर क्या कहना चाहेंगे?
जवाब- काश, मैं वहां डांस करने करने के लिए होता। लेकिन दिक्कत ये है कि वहां (व्हाइट हाउस) ट्रेन ले जाने की अनुमति नहीं देंगे।

9. सवाल- फ्री टाइम में क्या करते हैं?
जवाब- कोशिश करता हूं कि बच्चों के साथ रहूं। उनके साथ फ्री टाइम में लूडो खेलना पसंद करता हूं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।