राजस्थान के इन जिलों में अधिक बारिश और ओलावृष्टि की संभावना, ऑरेंज अलर्ट जारी
<p>राजस्थान के वेदर पर ताजा अपडेट यह है कि आज प्रदेश के अधिकांश जिलों में मेघ गर्जना के साथ बारिश की संभावना है। वहीं, 9 जनवरी को प्रदेश के अधिकांश जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी है।</p>
राजस्थान के मौसम पर बड़ा अपडेट है। बता दें कि प्रदेश के इन सभी जिलों में मेघ गर्जन के साथ मध्यम से अधिक बारिश और ओलावृष्टि की संभावना है।वहीं, 9 जनवरी को प्रदेश के अधिकांश जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
अधिकांश जिलों में शीत लहर चलेगी
जयपुर, अजमेर, अलवर, बांसवाड़ा, बारां, भरतपुर, भीलवाड़ा, बूंदी, चित्तौड़गढ़, दौसा, धौलपुर, झालावाड़, करौली, कोटा, प्रतापगढ़, राजसमंद, सवाईमाधोपुर, सीकर, सिरोही, टोंक जिले के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी है, झुंझुनूं, सीकर, उदयपुर, जोधपुर, नागौर, पाली जिले के लिए यलो अलर्ट जारी है। 10 जनवरी के बाद से मौसम शुष्क रहेगा। मौसम शुष्क रहने से प्रदेश में सर्दी का असर ज्यादा होगा। प्रदेश के अधिकांश जिलों में शीत लहर चलेगी। प्रदेश के तापमान में और अधिक कमी आएगी।
मौसम विज्ञान केंद्र ने जारी करा यलो और ऑरेंज अलर्ट
प्रदेश में कल से मौसम में भारी बदलाव देखने को मिलेगा और सर्दी का कहर टूटेगा। इसका प्रभाव आज रात से प्रदेश के जिलों में पश्चिमी विक्षोभ का असर दिखने लगेगा। मौसम विज्ञान केंद्र ने इसे लेकर यलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
घना कोहरा छाए रहने की संभावना
आज प्रदेश के अधिकांश जिलों में सर्द दिन के साथ घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। कल अलवर, भरतपुर, दौसा, झुंझुनूं, करौली, सवाई माधोपुर, हनुमानगढ़, श्रीगंगानगर जिलों के लिए यलो अलर्ट है। इन सभी जिलों में आज सर्द दिन और घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। वहीं, अजमेर, बांसवाड़ा, अंता बारां, भीलवाड़ा, बूंदी, चित्तौड़गढ़, दौसा, डूंगरपुर, जयपुर, झालावाड़, झुंझुनू, करौली, कोटा, प्रतापगढ़, राजसमंद, सवाई माधोपुर, सीकर, सिरोही,टोंक, उदयपुर, बाड़मेर, जालौर, जोधपुर, नागौर, पाली जिलों के लिए यलो अलर्ट है।
What's Your Reaction?