मौसम अपडेट : राजस्थान के कुछ स्थानों पर गिरे ओले ; कई जिलों में बारिश जारी;

<p><strong>Rajasthan Weather Update</strong>: &nbsp;राजस्थान के कई जगहों में तेज बारिश कल और आज तेज़ बारिश हुई। राजस्थान में भी सक्रिय हुए पश्चिमी विक्षोभ से मौसम के मिजाज़ फिर बदल गए हैं। कल गुरुवार को प्रदेश के अधिकांश जिलों में बादल छाए रहे और तेज हवा के साथ रात तक बारिश भी हुई।वहीं, राजस्थान में मौसम विभाग ने कई इलाकों में तेज बरसात का अलर्ट जारी कर दिया है।&nbsp;</p>

मौसम अपडेट : राजस्थान के कुछ स्थानों पर गिरे ओले ; कई जिलों में बारिश जारी;
31-03-2023 - 05:17 PM
21-04-2026 - 12:04 PM

बारिश के दौरान राजस्थान में कई जगह ओले गिरे।  एक बार फिर मौसम में बदलाव दर्ज किया जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, भारत के पड़ोसी देश पाकिस्तान से एक्टिव होने वाले पश्चिमी विक्षोभ की वजह से राजस्थान के साथ जम्मू कश्मीर, हरियाणा, पंजाब में बादल छाए हुए हैं। वहीं, राजस्थान में मौसम विभाग ने कई इलाकों में तेज बरसात का अलर्ट जारी कर दिया है। 

राजस्थान के कई जिलों में बारिश का भी अलर्ट जारी
इस पिश्चमी विक्षोभ का असर 31 मार्च को जयपुर,कोटा और भरतपुर में नजर आने वाली है, जिसके चलते धौलपुर, भरतपुर, करौली, सवाई माधोपुर, अलवर, दौसा और झुंझुनूं में मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया है। अजमेर, टोंक, जयपुर, नागौर, चुरू, हनुमानगढ़, कोटा, बूंदी और बारां में भी बारिश के साथ बिजली गिर सकती है। इसके साथ ही मौसम विभाग ने आज के लिए 8 से अधिक जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि किसान अपनी फसलों को बचाने की कोशिश करें. प्रदेश के नागौर, सीकर, झुंझुनूं, जोधपुर, बीकानेर, चूरू, पाली, गंगानगर, हनुमानगढ़ और अजमेर में आज के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। 
इन सभी जिलों के इलाकों में ओले गिरने के आसार हैं। राजसमंद, भीलवाड़ा, जैसलमेर, जयपुर, बाड़मेर, अलवर, टोंक, सवाई माधोपुर, चित्तौड़गढ़, भरतपुर, उदयपुर, दौसा, सिरोही, धौलपुर, करौली बारां, कोटा और जालोर में भी नजर आएगा। 

ऐसा रहा आज कुछ जिलों का मौसम 
जयपुर में दोपहर 1.30 बजे हल्की बारिश हुई। शाम तक तेज हवा चलती रही।वही सीकर में दिनभर रुक-रुक कर कभी तेज तो कभी मध्यम दर्जे की बारिश हुई। 6 मिमी बारिश से वातावरण में नमी बढ़ गई और अधिकतम तापमान में करीब चार डिग्री की गिरावट आई।उदयपुर में आधे घंटे तक तेज हवा के साथ हल्की से तेज बारिश हुई। इसके बाद फिर से धूप खिल गई। दिनभर में 7.2 मिमी बारिश दर्ज की गई।श्रीगंगानगर जिले में लगातार दूसरे दिन भी बारिश का दौर जारी रहा। कई स्थानों पर ओलावृष्टि हुई। दिनभर में 17.8 मिमी बारिश हुई।बीकानेर में सुबह घने काले बादलों के पीछे छिपा ही रहा। दोपहर बाद जिले कई हिस्सो में बारिश और चने के आकार के ओले भी गिरे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।