‘स्टालिन जी कान खोलकर सुन लें...’,गृह मंत्री अमित शाह का पलटवार

<p><em><strong>तमिलनाडु के सीएम एमके स्टालिन ने अमित शाह से पिछले 9 सालों में केंद्र की ओर से तमिलनाडु में किए गए कामों की लिस्ट मांगी थी. इस पर गृह मंत्री शाह ने पलटवार किया।</strong></em></p>

‘स्टालिन जी कान खोलकर सुन लें...’,गृह मंत्री अमित शाह का पलटवार
12-06-2023 - 10:57 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार (11 जून) को तमिलनाडु के दौरे पर वेल्लोर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए राज्य की डीएमके-कांग्रेस सरकार पर जमकर हमला बोला। गृह मंत्री ने कहा, ‘तमिलनाडु में 10 साल तक कांग्रेस-द्रमुक सरकार थी। वह सरकार 12,000 करोड़ रुपये के भ्रष्टाचार और घोटालों में लिप्त थी। 9 वर्षों में, किसी ने भी मोदी सरकार के खिलाफ भ्रष्टाचार का एक भी आरोप नहीं लगाया है।’
दो लाख 47 हजार करोड़ की सहायता
अमित शाह ने तमिलनाडु के सीएम एमके स्टालिन के बयान पर पलटवार करते हुए कहा, मुझसे एमके स्टालिन ने पूछा था कि 9 साल में हमारी सरकार ने तमिलनाडु को क्या दिया है तो स्टालिन जी कान खोलकर सुन लें कि कांग्रेस सरकार के समय तमिलनाडु को केवल 90 हजार करोड़ रुपये की सहायता राशि मिली थी। आप तो उस वक्त कांग्रेस के साथ सरकार में भी थे, लेकिन मोदी सरकार में दो लाख 47 हजार करोड़ रुपये की सहायता राशि मिली है।’
अमित शाह ने की मोदी सरकार की सराहना
उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार ने दुनिया के सामने भारत का सम्मान बढ़ाया है। सरकार ने भारत को सुरक्षित भी बनाया है। साथ ही, अभी नई संसद भवन का लोकार्पण किया और तमिलनाडु के चोल साम्राज्य के सेंगोल को संसद भवन में स्थापित किया। 2024 में देश में एक बार फिर से नरेंद्र मोदी की सरकार बनने जा रही है। 2024 में अन्नामलाई जी के नेतृत्व में तमिलनाडु से बीजेपी को लोकसभा की सीटें मिलने जा रही हैं और केंद्र में तमिलनाडु से मंत्री भी बनेंगे। गृह मंत्री ने कहा कि 10 साल तक डीएमके-यूपीए सरकार में रही, पहले भी 8 साल तक सत्ता में रहे, लेकिन सीएपीएफ, नीट और अन्य परिक्षाओं में तमिलनाडु के बच्चों को तमिल में पेपर लिखने की छूट नहीं थी। अब ऑल इंडिया सर्विसेज, नीट, सीएपीएफ की परीक्षाएं तमिल भाषा में भी ली जाती हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।