बंधकों की रिहाई तक गाजा में कोई युद्धविराम, कोई ईंधन नहीं: बेंजामिन नेतन्याहू

<p><em><strong>पीएम नेतन्याहू ने कहा कि हमारे बंधकों की रिहाई के बिना गैसोलीन की एंट्री नहीं होगी, कोई युद्ध विराम नहीं होगा। उन्होंने ईरान समर्थित हिजबुल्लाह को चेतावनी भी दी।</strong></em></p>

बंधकों की रिहाई तक गाजा में कोई युद्धविराम, कोई ईंधन नहीं: बेंजामिन नेतन्याहू
08-11-2023 - 11:37 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने मंगलवार को कहा कि जब तक हमास समूहों द्वारा बंधक बनाए गए इजरायलियों को मुक्त नहीं किया जाता, तब तक गाजा को कोई ईंधन नहीं दिया जाएगा और हमास के साथ कोई युद्धविराम नहीं होगा। 
हमास के साथ इजरायल के युद्ध के एक महीने पूरे होने के मौके पर टेलीवाइज बयान में, पीएम नेतन्याहू ने ईरान समर्थित हिजबुल्लाह को चेतावनी दी कि अगर वो लेबनान में अपने बेस से युद्ध में एक नया मोर्चा खोलता है तो वह अपने जीवन की बड़ी गलती करेगा।
अब तक का सबसे बड़ा हमला
इजरायल के अनुसार, 1948 में इसके अस्तित्व के बाद से देश पर सबसे खराब हमले में, हमास के गुर्गों ने लगभग 1,400 लोगों की हत्या कर दी, जिनमें ज्यादातर इजरायली नागरिक थे। वहीं, 240 से अधिक लोगों को बंधक बना लिया गया। 
इजरायल ने दिया करारा जवाब
जवाब में इजरायल ने लगभग 24 लाख लोगों के निवास वाले फिलिस्तीनी क्षेत्र में हमास पर जबरदस्त हमला शुरू कर दिया है। हालांकि, अब जैसे-जैसे संघर्ष अपने दूसरे महीने में प्रवेश कर रहा है, युद्धविराम या लड़ाई में ‘विराम’ की अंतरराष्ट्रीय मांगें बढ़ती जा रही हैं। लेकिन नेतन्याहू ने कहा कि हमारे बंधकों की रिहाई के बिना गैसोलीन की एंट्री नहीं होगी, कोई युद्धविराम नहीं होगा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।