व्हॉटसऐप के इतिहास का सबसे लंबा ब्रेक... दुनिया भर में बेचैनी

<p><em><strong>अचानक सर्वर डाउन होने से यूजर्स न मैसेज भेज पा रहे थे और न ही रिसीव कर पा रहे थे।</strong></em></p>

व्हॉटसऐप के इतिहास का सबसे लंबा ब्रेक... दुनिया भर में बेचैनी
26-10-2022 - 08:20 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

 

करीब दो घंटे तक थमी व्हॉटसऐप की सेवा ने जहां दुनिया में कम्यूनिकेशन पर ब्रेक लगा दिया, वहीं ट्रिवटर पर मीम्स की बाढ़ आ गई। दो घंटे बाद सेवा बहाल होने से लोगों ने राहत की सांस ली। मंगलवार को भारत में दोपहर 12.07 मिनट पर व्हॉट्सऐप की सेवा बाधित हो गई थी। अचानक सर्वर डाउन होने से यूजर्स न मैसेज भेज पा रहे थे और न ही रिसीव कर पा रहे थे। यही हाल दुनिया भर के देशों में दिखा। दोपहर 1 बजे तक दुनिया भर में लोग इसे लेकर सोशल मीडिया पर मुखर हो गए और मीम्स की बाढ़ आ गई। व्हॉट्सऐप के इतिहास में इससे पहले कभी इतने लंबे समय तक ब्रेक नहीं मिला था। दोपहर 2.15 पर सेवा बहाल हुई। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।