तुरंत यूक्रेन छोड़ दो..! बढ़ते रूसी हमलों के बाद भारतीयों के लिए एडवाइजरी
<p><em><strong>यूक्रेन स्थित भारतीय दूतावास ने मंगलवार को एक नई एडवाइजरी जारी कर वहां सभी रह रहे भारतीय नागरिकों को तुरंत देश छोड़ने के लिए कहा</strong></em></p>
रूस-यूक्रेन युद्ध अब निर्णायक दौर में पहुंचता दिखाई दे रहा है। रूस ने यूक्रेन में हवाई हमलों को काफी ज्यादा बढ़ा दिया है। इस बीच हालात को बिगड़ता देख भारतीय दूतावास ने अपने नागरिकों को तुरंत यूक्रेन छोड़ने की अडवाइजरी जारी की है। बड़ी संख्या में लोगों ने यूक्रेन को छोड़ भी दिया है।
यूक्रेन स्थित भारतीय दूतावास ने मंगलवार को एक नई एडवाइजरी जारी कर वहां सभी रह रहे भारतीय नागरिकों को तुरंत देश छोड़ने के लिए कहा। दूतावास ने रूस व यूक्रेन के बीच बढ़ती शत्रुता को देखते हुए यह परामर्श जारी किया है। दूतावास ने कहा कि 19 अक्टूबर को दूतावास की ओर से जारी परामर्श के अगले क्रम के तहत, यूक्रेन में सभी भारतीय नागरिकों को सलाह दी जाती है कि वे उपलब्ध साधनों से तुरंत यूक्रेन छोड़ दें।
दूतावास ने कहा कि पहले के परामर्श का अनुसरण करते हुए कुछ भारतीय नागरिक यूक्रेन छोड़ चुके हैं। दूतावास ने भारतीय नागरिकों से कहा है कि देश से बाहर जाने के लिए यूक्रेनी सीमा तक की यात्रा की खातिर वे किसी मार्गदर्शन या सहायता के लिए उससे संपर्क कर सकते हैं।
अब तक कई बार जारी हुई अडवाइजरी
इससे पहले भी फरवरी में युद्ध की शुरुआत के समय भारतीय दूतावास ने ्अपने नागरिकों से यूक्रेन तुरंत छोड़ने की अपील की थी। इसके बावजूद बड़ी संख्या में लोग यूक्रेन में रुके रहे और उन्हें निकालने में भारत सरकार को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा था।
What's Your Reaction?