जब सुध-बुध खो बैठे थे रणवीर-दीपिका, पत्थर फेंकने पर भी नहीं रुका था कपल
<p><em><strong>रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण फिल्म इंडस्ट्री में दोनों ही अपने दम पर फिल्में हिट कराने का टैलेंट रखते हैं। अपने अब तक के करियर में दोनों कई ब्लॉकबस्टर फिल्में भी दे चुके हैं। लेकिन साल 2013 में एक समय ऐसा जब दोनों एक फिल्म की शूटिंग के दौरान सुध-बुध खो बैठे थे। उन्हें देखकर सेट पर मौजूद सभी लोग सन्न रह गए थे।</strong></em></p>
रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण जब-जब पर्दे पर नजर आए तो दोनों ने धमाल मचा दिया। उनकी कई ऐसी फिल्में हैं, जिन्होंने कमाई के मामले में बॉक्स ऑफिस को हिला कर रख दिया था। साल 2013 में भी उनकी एक फिल्म आई थी, जिसमें दोनों ने अपने किरदारों से इतिहास रच दिया था। एक सीन के वक्त तो दोनों अपनी सुध-बुध ही खो बैठे थे। ये देख सेट पर हर कोई हैरान रह गया था।
रामलीला के सेट पर हुई थी घटना
ये बात बात साल 2013 में आई रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘रामलीला’ के दौरान की। इस फिल्म में दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की जोड़ी को लोगों ने काफी पसंद किया था। फिल्म में दोनों की केमिस्ट्री ने लोगों का दिल जीत लिया था। फिल्म के गाने भी काफी हिट हुए थे। लेकिन फिल्म के एक सीन के दौरान दोनों एक-दूसरे में इतना खो गए थे कि सेट पर मौजूद भंसाली के साथ-साथ पूरा क्रू सन्न रह गया था। उस वक्त दोनों के अफेयर की भी खूब चर्चा हुई थी। अब खुद रणवीर ने बताया कि आखिर वो किस्सा क्या था।
करण जौहर के शो पर किया खुलासा
हाल ही में रणवीर सिंह-दीपिका पादुकोण, करण जौहर के शो कॉफी विद करण 8 में बतौर गेस्ट बनकर आए। वहां एक्टर ने कई मजेदार सीक्रेट्स सुनाए। दोनों ने होस्ट करण जौहर को अपनी लव स्टोरी से जुड़े कई राज से भी पर्दा उठाया। बताया कि पहली नजर में देखते ही उन्हें दीपिका से प्यार हो गया था। दोनों ने संजय लीला भंसाली की फिल्म रामलीला में काम किया तो दोनों के किस का राज भी खोला।
यूं हुई थी पहली मुलाकात
रणवीर-दीपिका की नजदीकियां साल 2012 में रामलीला की शूटिंग के दौरान बढ़ने शुरू हुई थी। एक्टर ने बताया कि वह पहली नजर में ही दीपिका पर दिल हार बैठे थे। साथ ही, ये भी बताया कि पहली बार दीपिका को उन्होंने सफेद चिकनकारी कुर्ता में देखा था। भंसाली समुद्र के बेहद पास ही रहते हैं। वहीं दोनों ने बैठकर फिल्म की स्क्रिप्ट को पढ़ा था। देखते ही देखते दोनों एक-दूसरे को पसंद करने लगे और बात यहां तक पहुंच गई।
क्या था किस का किस्सा
इस फिल्म में एक किसिंग सीन भी रखा गया था जो काफी चर्चा में रहा था। इस सीन के दौरान उन्हें अलर्ट करने के लिए नीचे से पत्थर फेंका गया था। रणवीर ने वहा ये बड़ा खुलासा किया कि वह ये किस सीन करते हुए इतने खो गए थे कि उन्हें किस ही करते रह गए थे। पत्थर कब फेंका गया उन्हें पता ही नहीं चला। हालांकि देखकर भंसाली भी हैरान थे। वह समझ गए थे कि दोनों के बीच कुछ चल रहा है। इस राज का खुलासा रणवीर से पहले खुद भंसाली भी अपने एक इंटरव्यू में कर चुके हैं।
2018 में शादी के बंधन में बंधे
बता दें कि इस फिल्म में दोनों की ऑन स्क्रीन केमिस्ट्री को काफी पसंद किया गया था। फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। फिल्म के बाद दोनों के अफेयर के चर्चे भी खूब हुए एक्टर ने साल 2015 में दीपिका को प्रपोज किया और 2018 में दोनों शादी के बंधन में बंध गए।
What's Your Reaction?