ट्विटर पर रखे होंगे जिन्होंने फोटो और वीडियो अब उड़ा देगा X..!

<p><em>ट्विटर पर अब पुरानी फोटो और वीडियो सहेजकर रखने की कोशिश बेकार चली जाने वाली है क्योंकि ट्विटर सीईओ एलन मस्क ने ट्विटर प्लेटफॉर्म पर पुरानी फोटो और वीडियो को हटाने का फैसला किया है। ट्विटर के इस फैसले का का असर ट्विटर के पुराने यूजर्स पर पड़ने वाला है।</em><br /> &nbsp;</p>

ट्विटर पर रखे होंगे जिन्होंने फोटो और वीडियो अब उड़ा देगा X..!
22-08-2023 - 06:31 PM
21-04-2026 - 12:04 PM

मस्क के फैसले के अनुसार उनका फैसला दिसंबर 2014 से पहले के डेटा के हटाने से संबंधित है। हालांकि ट्विटर के ऑफिशियल एक्ट सपोर्ट अकाउंट ने इस फैसले से जुड़ी कोई जानकारी नहीं दी है। उल्लेखनीय है कि एलन मस्क ने पहले ब्लॉक फीचर को लेकर कुछ आलोचना की थी लेकिन अब इसे म्यूट फीचर से बदलने की मांग की जा रही है।

क्यों लिया गया ऐसा फैसला

एक्स प्लेटफॉर्म का मानना है कि टेक्निकल ग्लिच की वजह से दिसंबर 2014 से पहले के डेटा को डिलीट किया जाएगा। इसका सीधा अर्थ है कि अगर आप साल 2014 से पहले से एक्स प्लेटफॉर्म इस्तेमाल करते रहे हैं, तो आपको अपना पुराना स्टोर किसी दूसरी जगह स्टोर कर लेना चाहिए। वरना आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है।
चल क्या रहा है?
हालांकि ट्विटर ओनर और सीईओ की तरफ से टेक्निकल ग्लिच की कोई जानकारी नहीं दी गई है। साथ ही ऑफिशियल एक्ट सपोर्ट अकाउंट पर भी कोई जानकारी मौजूद नहीं है। दूसरी तरफ Ellen Degeneres की फेमस सेल्फी मौजूद नहीं है। हालांकि साल 2012 में बराक ओबामा की इमेज दिख रही, जो दूसरी बार चुनाव जीतने की है।
एक्स ब्लॉक फीचर की वजह से हैं चर्चा में
एक्स की ओर से फोटो, वीडियो और पोस्ट डिलीट करने का ऐलान ऐसे वक्त में किया गया है, जो ब्लॉक फीचर को लेकर एलॉन मस्क की काफी आलोचना हुई थी। दरअसल एलॉन मस्क ब्लॉक फीचर की जगह म्यूट फीचर देने की वकालत कर रहे थे। लेकिन, काफी संख्या में एक्स यूजर्स उनके इस फैसले के खिलाफ नजर आ रहे थे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।