सनी देओल ने ली चैन की सांस, बंगले की अब नहीं होगी नीलामी, कांग्रेस की टिप्पणी से गरमाई सियासत
<p><em>एक तरफ जहां सनी देओल की फिल्म गदर 2 बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है, वही दूसरी तरफ मूवी की सफलता के बीच रविवार को सनी देओल के जुहू स्थित बंगले की नीलामी की खबर आई थी ।इसे लेकर अब नया अपडेट सामने आया है। बैंक ऑफ बड़ौदा ने ई-ऑक्शन का नोटिस वापस ले लिया है। इसकी वजह टेक्निकल बताई गई है।</em></p>
सनी देओल के जुहू स्थित बंगले की नीलामी को लेकर नया अपडेट सामने आया है। बैंक ऑफ बड़ौदा ने ई-ऑक्शन का नोटिस वापस ले लिया है। इसकी वजह टेक्निकल बताई गई है. रविवार को खबर आई थी कि एक्टर ने बैंक से बड़ा अमाउंट लोन लिया था। उन्होंने 56 करोड़ का भुगतान नहीं किया था।
क्या था मामला?
बैंक ऑफ बड़ौदा ने सनी देओल के विला की नीलामी को लेकर विज्ञापन निकाला था। इस विज्ञापन के अनुसार सनी ने बैंक से एक बड़े अमाउंट का लोन लिया था।इस लोन के लिए उन्होंने मुंबई के जुहू स्थित 'सनी विला' को मॉर्गेज पर दिया था। इसके बदले उन्हें बैंक को करीबन 56 करोड़ रुपये चुकाने थे। ये लोन और इसपर लगा ब्याज वसूलने के लिए बैंक ने एक्टर की प्रॉपर्टी को नीलाम करने का फैसला किया था। विज्ञापन के मुताबिक, सनी विला की नीलामी 25 सितंबर को होनी थी। ऑक्शन के लिए बैंक की तरफ से प्रॉपर्टी की कीमत 51.43 करोड़ रखी गई थी।
देओल्स ने रविवार को ऑक्शन नोटिस की खबर को कंफर्म किया था।हालांकि उनकी तरफ से कहा गया था कि नोटिस में मेंशन किया गया अमाउंट सही नहीं है। ये भी बताया गया कि सनी देओल 1-2 दिन में सारी रकम का भुगतान कर देंगे।
कांग्रेस ने की टिप्पणी
सनी देओल की बंगला नीलामी और फिर नोटिस वापसी पर सियासत गर्मा गई है। कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने ट्वीट कर सवाल उठाए हैं। जयराम रमेश ने हैरानी जताते हुए कहा कि आखिर 24 घंटे में ऐसा क्या हुआ कि नोटिस वापस हो गया।
What's Your Reaction?