सद्दाम क्यों होते जा रहे? हेमंत बिस्वा शर्मा के तंज पर अलका ने याद दिलाया डॉगी
<p><em><strong>गौरतलब है कि कभी कांग्रेस के दिग्गज नेता रहे हेमंत ..राहुल के व्यवहार से नाराज होकर पार्टी छोड़़कर बीजेपी में शामिल हो गए थे। अभी वह असम के सीएम हैं।</strong></em></p>
असम के सीएम हेमंत बिस्वा शर्मा ने एक बार फिर राहुल गांधी पर निशाना साधा है। उन्हें इशारों-इशारों में तानाशाह बता दिया। उनके इस बयान के बाद कांग्रेस भड़क गई है।असम के सीएम हेमंत बिस्वा शर्मा ने भारत जोड़ो यात्रा कर रहे राहुल गांधी के लुक पर एक ऐसा बयान दे दिया है कि उसपर बवाल हो गया है। दरअसल, यात्रा के दौरान राहुल ने अपनी दाढ़ी बढ़ा रखी है। इसी लुक पर हेमंत ने तंज कसा है। उन्होंने कहा कि चेहरा बदलना बुरा नहीं है लेकिन ये ऐसा होना चाहिए जिसमें महात्मा गांधी, सरदार पटेल दिखाई दे। पर चेहरा ऐसा नहीं होना चाहिए जिसमें सद्दाम हुसैन दिखाई दे।
हेमंत के इस बयान के बाद भड़की कांग्रेस नेता अलका लांबा ने तो हेमंत और राहुल के कुत्ते पिडी वाली घटना की याद दिला दी। उन्होंने कहा कि अच्छा है राहुल ने अपने कुत्ते को ज्यादा महत्व दिया। उधर, वरिष्ठ कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा से बीजेपी घबरा गई है और ऐसे बयान दे रही है।
हेमंत ने कहा क्या?
गुजरात विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान हेमंत ने कहा कि राहुल जी, आपका चेहरा ऐसा हो जिसमें महात्मा गांधी, सरदार पटेल दिखाई दे। ऐसा नहीं जिसमें सद्दाम हुसैन दिखाई दे। चेहरा बदला है, उसमें बुराई नहीं है लेकिन उसे पटेल जैसा करो। कांग्रेस हमेशा दूसरों की संस्कृति अपनाती है।
What's Your Reaction?