टीम मोदी में शामिल होंगे चिराग पासवान? एनडीए मीटिंग के लिए जेपी नड्डा का बुलावा

<p><em><strong>लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर गोलबंदी की कवायद जारी है। ऐसे में एक ओर भाजपा के नेतृत्व वाला एनडीए खेमा तो दूसरी ओर कांग्रेस की अगुवाई वाला पीडीए खेमा गोलबंदी में जुटा हुआ है।&nbsp;</strong></em></p>

टीम मोदी में शामिल होंगे चिराग पासवान? एनडीए मीटिंग के लिए जेपी नड्डा का बुलावा
16-07-2023 - 09:44 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

18 जुलाई को नई दिल्ली में एनडीए तो इसी दिन बेंगलूरु में पीडीए में शामिल दलों के नेताओं की बैठक होने जा रही है। इसी सिलसिले में लोजपा (आर) के प्रमुख चिराग पासवान को एनडीए मीटिंग में शामिल होने का बुलावा भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भेजा है।
आगामी 18 जुलाई को एनडीए की महत्वपूर्ण बैठक दिल्ली में होने वाली है और इस बैठक से पहले चिराग पासवान एनडीए में शामिल हो सकते हैं। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने इस बैठक में शामिल होने के लिए लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रमुख चिराग पासवान को आमंत्रित किया है। उन्होंने एक पत्र के माध्यम से चिराग पासवान को इस बैठक में शामिल होने का बुलावा भेजा है।
भाजपा के घटक दल होंगे शामिल 
इस बैठक में एनडीए के घटक दल ही शामिल होंगे यानी साफ है कि बीजेपी चिराग पासवान को एनडीए का हिस्सा मान रही है। यही वजह है कि चिराग पासवान को बैठक में बुलाया गया है। वहीं, इससे पहले शुक्रवार देर रात केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय और चिराग पासवान की एक बार फिर से मुलाकात हुई।
नित्यानंद राय से 40 मिनट बातचीत
बता दें कि इससे पहले भी जब 9 जुलाई को पटना में चिराग पासवान अपने पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ महत्वपूर्ण बैठक कर रहे थे, उस दिन भी नित्यानंद राय उनके आवास पर पहुंचे थे। इस दौरान बैठक से पहले लगभग 40 मिनट की बातचीत दोनों के बीच हुई थी, जिससे साफ हो गया था कि चिराग पासवान जल्द ही एनडीए में शामिल होंगे।
मंत्री बनने को लेकर तस्वीर नहीं साफ
चिराग पासवान की बीजेपी के नेताओं के साथ नजदीकी साफ देखी जा रही है। हालांकि, चिराग पासवान ने इस मामले में कुछ भी नहीं कहा है। न उन्होंने इनकार किया है कि वह मंत्री बनने वाले हैं और न ही इकरार किया है। चिराग पासवान ने सिर्फ इतना कहा कि बातचीत चल रही है, लेकिन जब तक पूरी तरीके से तस्वीर साफ नहीं हो जाती तब तक कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।