क्या ब्रिटेन के पीएम नहीं बन पाएंगे 'भारतीय' ऋषि सुनक..! सर्वे में लिज ट्रस ने बनाई बड़ी बढ़त
NULL
ब्रिटेन की सत्तारूढ़ कंजर्वेटिव पार्टी के सदस्यों के बीच नए सर्वेक्षण के बुधवार को आये नतीजों में प्रधानमंत्री पद की दौड़ में विदेश मंत्री लिज ट्रस ने पूर्व चांसलर ऋषि सुनक पर बढ़त बना ली है। पूर्व प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने कई बार अपनी पार्टी के नेताओं से लिज ट्रस का समर्थन करने की अपील की है।
मौजूदा मंत्रिमंडल की सदस्य ट्रस का सर्वेक्षण में शामिल 69 प्रतिशत लोगों ने समर्थन किया जबकि सुनक के पक्ष में 31 प्रतिशत लोग रहे। सर्वेक्षण के मुताबिक, ट्रस के पक्ष में दिख रहे 83 प्रतिशत सदस्यों ने कहा कि वे उनका समर्थन करने का मन बना चुके हैं जबकि 17 प्रतिशत सदस्यों ने कहा कि वे अपना मन बदल सकते हैं।
What's Your Reaction?