विश्व के सबसे प्रदूषित शहर, नाम सुनकर ही कर देंगे नमस्ते..!

NULL

विश्व के सबसे प्रदूषित शहर, नाम सुनकर ही कर देंगे नमस्ते..!
25-08-2022 - 10:22 PM
21-04-2026 - 12:04 PM

घूमने का ख्याल आते ही सबसे पहले हम देखते हैं कि वो जगह बेहद खूबसूरत हो साथ ही वहां का वातावरण हमारे फेफड़ों को खुश कर दे। लेकिन, प्रदूषित हवा ने लोगों का जीना हराम कर दिया है। इंसान कहीं घूमना चाहे, तो वहां की वायु लोगों को और भी ज्यादा परेशान कर देती है। दुनिया में ऐसे ही कुछ शहर हैं, जिन्हें विश्व के सबसे प्रदूषित शहरों में गिना जाता है। इनके बारे में हम नीचे बता रहे हैं।
दिल्ली, भारत
भारत की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली दुनिया के सबसे अधिक आबादी वाले शहर के रूप में उभरी है। रिपोर्टों के अनुसार, दुनिया के सबसे प्रदूषित शहरों में दिल्ली में पीएम स्तर है 2.5 है, जो कि सबसे ज्यादा है। औसत वार्षिक एक्सपोजर 110 माइक्रोग्राम प्रति क्यूबिक मीटर दर्ज किया गया है।

कोलकाता, भारत
खतरनाक फाइन पार्टिकुलेट मैटर के संपर्क में आने से ये जगह दुनिया के सबसे प्रदूषित शहरों की सूची में दूसरा स्थान हासिल कर चुकी है। कोलकाता ने भी 84 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर के औसत वार्षिक एक्सपोजर की सूचना दी।

कानो, नाइजीरिया
नाइजीरिया के कानो में 83.6 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर का वार्षिक औसत पीएम 2.5 दर्ज किया गया है। इसका मतलब है कि यहां रहने वाले लोग पीएम 2.5 के स्तर के संपर्क में हैं, जो साल के औसत से कई अधिक है।
लीमा, पेरू
पेरू के लीमा में वार्षिक औसत एक्यूआई 2.5 दर्ज की गई। वायु गुणवत्ता डेटाबेस के अनुसार, अभी केवल 117 राष्ट्र हैं जिनके पास एक्यूआई 2.5 को ट्रैक करने के लिए सिस्टम है।
ढाका, बांग्लादेश
बांग्लादेश का सबसे बड़ा शहर और राजधानी ढाका ने औसत पीएम 2.5 दर्ज करके पांचवां स्थान हासिल किया है।

 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।