‘अब हुआ न्याय ’: भारतीय सेना ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान और पाक अधिकृत कश्मीर में 9 आतंकी ठिकानों पर किया हमला
भारत ने आज पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) में स्थित नौ स्थानों पर हमला कर वहां मौजूद आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया। सूत्रों के अनुसार, भारत के इस ऑपरेशन सिंदूर को थल और वायु सेना ने मिलकर अंजाम दिया और रात 01.44 बजे पाकिस्तान में एयर स्ट्राइक की..
नयी दिल्ली। भारत ने आज पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) में स्थित नौ स्थानों पर हमला कर वहां मौजूद आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया। सूत्रों के अनुसार, भारत के इस ऑपरेशन सिंदूर को थल और वायु सेना ने मिलकर अंजाम दिया और रात 01.44 बजे पाकिस्तान में एयर स्ट्राइक की। प्राप्त जानकारी के अनुसार जैश, लश्कर और हिज्बुल के ठिकाने तबाह किये गये।
यह कार्रवाई पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के दो सप्ताह बाद की गई, जिसमें 26 लोग मारे गए थे। भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़े तनाव के मद्देनजर चंडीगढ़, जम्मू, लेह और श्रीनगर के लिए सभी उड़ानें रद्द कर दी गई हैं। एयर इंडिया ने अपनी सभी उड़ानों को रद्द कर दिया है। इसी तरह पाकिस्तान ने भी अपना एयर स्पेस बंद कर दिया है।
रक्षा मंत्रालय ने बुधवार को एक बयान में कहा, “कुछ समय पहले, भारतीय सशस्त्र बलों ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ शुरू किया, जिसके तहत पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत जम्मू-कश्मीर में उन आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया गया जहाँ से भारत पर हमलों की योजना बनाई जा रही थी और उन्हें अंजाम दिया जा रहा था।”
बयान में कहा गया, “हमारी कार्रवाई केंद्रित, मापी हुई और गैर-उकसावे वाली रही है। किसी भी पाकिस्तानी सैन्य ठिकाने को निशाना नहीं बनाया गया है। भारत ने लक्ष्य चयन और कार्यवाही की विधि में अत्यधिक संयम दिखाया है।” प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ मिलकर रात भर ऑपरेशन पर बारीकी से नज़र रखी. सूत्रों ने पुष्टि की कि प्रधानमंत्री राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों और सैन्य कमांडरों के साथ लगातार संपर्क में थे, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि ऑपरेशन योजना के अनुसार आगे बढ़ रहा है।
रक्षा मंत्रालय के बयान में आगे कहा गया, “यह कदम पहलगाम में हुए बर्बर आतंकी हमले के बाद उठाए गए हैं, जिसमें 25 भारतीय और एक नेपाली नागरिक की हत्या कर दी गई थी। हम अपने इस संकल्प पर कायम हैं कि इस हमले के दोषियों को जवाबदेह ठहराया जाएगा।”
भारतीय सेना के अतिरिक्त जन सूचना निदेशालय ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर ‘ऑपरेशन सिंदूर’ नामक एक छवि साझा की, जिस पर लिखा था: #PahalgamTerrorAttack. Justice is Served. Jai Hind!
भारत के इस जवाबी हमले पर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की और से भी बयान आया है, जिसमें उन्होंने कहा कि मुझे उम्मीद है कि यह बहुत जल्दी खत्म हो जाएगा. ट्रंप ने कहा कि हमने अभी-अभी इसके बारे में सुना जब हम ऑफिस के दरवाजों से अंदर आ रहे थे. मुझे लगता है कि हमें कुछ होने का अंदाज़ा था, थोड़ा बहुत अतीत को देखकर.
कई विस्फोटों की खबर
रॉयटर्स समाचार एजेंसी ने पाक अधिकृत कश्मीर के मुज़फ़्फराबाद से रिपोर्ट करते हुए बताया कि वहाँ कई विस्फोटों की आवाज़ें सुनी गईं। एजेंसी ने पाकिस्तानी सेना के एक प्रवक्ता के हवाले से बताया कि भारत ने तीन स्थानों पर मिसाइलों से हमला किया है और पाकिस्तान इसका जवाब देगा।
न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार ने बताया कि मुज़फ़्फराबाद के निवासियों ने भी ऊपर उड़ते जेट विमानों की आवाजें सुनीं। उन्होंने बताया कि मुज़फ़्फराबाद के पास एक ग्रामीण क्षेत्र में स्थित एक पुराना लश्कर-ए-तैयबा ठिकाना हमले का निशाना बना।
पाकिस्तानी सेना के प्रवक्ता ने बताया कि दो अन्य स्थानों पर भी हमले हुए — एक बहावलपुर (पंजाब प्रांत, पाकिस्तान) में स्थित एक धार्मिक मदरसा जो जैश-ए-मोहम्मद से जुड़ा है, और दूसरा कोटली (पाक अधिकृत कश्मीर) में।
मंगलवार को पहले की तैयारी
मंगलवार को पहले, सरकार पहलगाम आतंकी हमले के जवाब पर विचार कर रही थी और पाकिस्तान की शत्रुतापूर्ण नीति के विरुद्ध नया सैन्य प्रतिरोध स्थापित करने के लिए बहुस्तरीय रणनीति पर काम कर रही थी।
पिछले एक सप्ताह में सरकार के शीर्ष नेतृत्व ने सेना और सुरक्षा प्रतिष्ठानों को स्पष्ट रूप से निर्देश दिया था कि वे सभी व्यवहारिक विकल्पों पर विचार करें जिनमें सैन्य प्रतिक्रिया भी शामिल हो लेकिन मुख्य उद्देश्य “नए सिरे से प्रतिरोध की स्थापना” करना होगा।
सूत्रों के अनुसार, यह अहसास बढ़ रहा था कि फरवरी 2019 के बालाकोट एयर स्ट्राइक से जो प्रतिरोध स्थापित हुआ था, वह अब "कमज़ोर पड़ चुका है" और अब उसे फिर से मजबूत करने का समय है।
बुधवार की यह कार्रवाई प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल, नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के त्रिपाठी और वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल ए. पी. सिंह के साथ उच्च स्तरीय बैठकों के बाद की गयीं। इन बैठकों में अभियानात्मक तैयारियों और संभावित प्रतिक्रियाओं पर चर्चा की गई।
उल्लेखनीय है कि पीएम मोदी ने सोमवार को रक्षा सचिव आरके सिंह से भी मिलकर सशस्त्र बलों से जुड़े महत्वपूर्ण नीतिगत और रक्षा खरीद मामलों पर चर्चा की थी।
पाकिस्तान की पुष्टि और प्रतिक्रिया
भारतीय सशस्त्र बलों ने बुधवार को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत जम्मू-कश्मीर में नौ आतंकी ठिकानों पर सटीक हमले किए। भारत की इस सैन्य कार्रवाई के जवाब में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ़ ने बुधवार तड़के कहा कि PoK और पंजाब प्रांत में आतंकी ठिकानों पर भारत द्वारा किए गए मिसाइल हमले "युद्ध की कार्यवाही" हैं और उनके देश को इसका "मुंहतोड़ जवाब" देने का पूरा अधिकार है। पाकिस्तान की ओर से कहा गया है कि भारत ने 6 स्थानों पर 24 मिसाइल हमले किये हैं। इसमें 8 लोगों की मौत हुई है, 25 घायल हैं और दो लापता हैं।
पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने कहा कि पाकिस्तान "पूरी ताकत से" जवाब देगा।
उन्होंने Geo News से कहा, “हम पूरी ताकत से जवाब देंगे। यह कर्ज हम उसी तरह चुकाएंगे जैसा ऐसा कर्ज चुकाया जाता है।” उन्होंने यह भी कहा कि पाकिस्तान की प्रतिक्रिया सैन्य (kinetic) और कूटनीतिक दोनों होगी, और भारत को जवाब देने में अधिक समय नहीं लगेगा।
What's Your Reaction?