ऑडिट दिवस 2025 के समारोह को आमजन की सहभागिता के साथ मनाने के लिए जयपुर में आयोजित होगा “Audit Run 2025”

प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी 16 नवम्बर से देश भर में ऑडिट दिवस मनाया जा रहा है। इस दौरान एक पखवाड़े यानी 16 नवंबर से 30 नवंबर के मध्य भारत के नियंत्रक एवं महालेखापरीक्षक के राज्य स्तरीय कार्यालयों में विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में ऑडिट दिवस को व्यापक जनभागीदारी से जोड़ने और पारदर्शिता व जवाबदेही के महत्व को समझाने के उद्देश्य से जयपुर में हर वर्ष की तरह ही इस बार भी “Audit Run 2025” का आयोजन 30 नवंबर को किया..

ऑडिट दिवस 2025  के समारोह को आमजन की सहभागिता के साथ मनाने के लिए जयपुर में आयोजित होगा “Audit Run 2025”
26-11-2025 - 11:53 AM
22-04-2026 - 05:53 PM

जयपुर। प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी 16 नवम्बर से देश भर में ऑडिट दिवस मनाया जा रहा है। इस दौरान एक पखवाड़े यानी 16 नवंबर से 30 नवंबर के मध्य भारत के नियंत्रक एवं महालेखापरीक्षक के राज्य स्तरीय कार्यालयों में विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में ऑडिट दिवस को व्यापक जनभागीदारी से जोड़ने और पारदर्शिता व जवाबदेही के महत्व को समझाने के उद्देश्य से जयपुर में हर वर्ष की तरह ही इस बार भी “Audit Run 2025” का आयोजन 30 नवंबर को किया जा रहा है।

आयोजन का उद्देश्य

राजस्थान के प्रधान महालेखाकार (लेखापरीक्षा) यानी प्रिंसिपल एजी सतीश कुमार गर्ग ने बताया कि Audit Run का मुख्य लक्ष्य है, जन-जन को सुशासन में ऑडिट की भूमिका से अवगत कराना, सार्वजनिक व्यय एवं आय में पारदर्शिता एवं जवाबदेही के मूल्यों को प्रोत्साहित करना और नागरिकों तथा सरकारी तंत्र दोनों में जागरूकता लाना।

उल्लेखनीय है कि CAG, भारत के सार्वजनिक वित्त तथा शासन प्रणाली में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए सरकारी व्यय एवं आय का लेखापरीक्षण (ऑडिट) करता है ताकि जनधन का उचित उपयोग सुनिश्चित हो सके। गर्ग ने कहा कि सरकार का धन भारतीय नागरिकों का ही धन है। इसीलिए, न केवल भारत के नियंत्रक एवं महालेखापरीक्षक कार्यालयों की जिम्मेदारी है कि सरकार द्वारा व्यय किये जा रहे जनधन का उचित उपयोग हो बल्कि आमजन की भी जिम्मेदारी है कि वह भी अपनी सीमाओं में रहते हुए सरकारी व्यय के सदुपयोग को लेकर सचेत रहे। आमजन को जागरूक बनाने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी और इसके मूल्यों को समाज तक पहुँचाने के लिए यह ऑडिट रन आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पारदर्शिता, जवाबदेही और सुशासन की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल एवं कदम है।

इस बार के कार्यक्रम का विवरण

तारीख:

30 नवम्बर 2025 (रविवार)

स्थान:

A.G. ऑफिस, स्टेच्यू सर्किल के पास, जयपुर

समय:

  • रिपोर्टिंग समय : सुबह 6:30 बजे
  • दौड़ प्रारम्भ : सुबह 7:30 बजे

सीनियर डिप्टी अकाउंटेट जनरल (प्रशासन ऑडिट-1) आरके मीणा ने बताया कि ऑडिट रन 2025 के कार्यक्रम में 18 वर्ष से अधिक आयु के सभी लोग भाग ले सकते हैं। ऑडिट रन के लिए पंजीकरण “पहले आओ, पहले पाओ” के आधार पर किया जाएगा। ऑडिट रन के लिए पंजीकरण का लिंक  https://cag.gov.in/ag1/rajasthan/en  पर उपलब्ध है। सभी प्रतिभागियों को आयोजन के दिन सुबह टी-शर्ट प्रदान की जाएंगी। प्रतिभागियों को रिफ्रेशमेंट और मेडल दिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि दौड़ की कुल दूरी 3 किलोमीटर निर्धारित है। ऑडिट रन के अतिरिक्त On Line Quiz भी वेबसाइट के माध्यम से आयोजित की जाएगी ।

मीणा ने यह भी जानकारी दी कि प्रधान महालेखाकार कार्यालय के अनुसार, वर्तमान में CAG के 8 प्रमुख कार्यालय जयपुर में संचालित हैं, जो राज्य सरकार, केंद्र सरकार, रेलवे, दूरसंचार तथा अन्य विभागों के लेखापरीक्षण कार्य का दायित्व निभाते हैं। साथ ही क्षेत्रीय स्तर पर क्षमता निर्माण, प्रशिक्षण और निरीक्षण संबंधी कार्य भी नियमित रूप से किए जाते हैं।

       उन्होंने बताया कि जयपुर में आठ कार्यालय स्थित हैं। इनके नाम 1.Additional Deputy Comptroller & Auditor General of India and Director General, iCED, Kant Kalwar, Jaipur, 2. Principal Accountant General (Audit-I) Rajasthan, Jaipur, 3. Principal Accountant General (A&E) Rajasthan, Jaipur,4. Director General, Regional Capacity Building & Knowledge Institute, Jaipur, 5. Accountant General (Audit-II) Rajasthan, Jaipur, 6.Principal Director of Audit (North Western Railway),7. Director, O/o DG Audit (Central), Ahmedabad — Branch Office Jaipur और 8. Office Incharge, Finance & Communication (Audit), Bajaj Nagar, Jaipur हैं।

प्रतिभागियों और नागरिकों से अपील

प्रिंसिपल एजी सतीश कुमार गर्ग ने जयपुर स्थित सभी कार्यालयों की ओर से नागरिकों, कर्मचारियों, विद्यार्थियों और युवा वर्ग से अपील की है कि वे इस जन-जागरूकता कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक शामिल हों और सुशासन को मजबूत बनाने की दिशा में अपना योगदान दें।

मीणा ने कहा कि Audit Run 2025  न सिर्फ एक खेलकूद आयोजन है बल्कि यह पारदर्शिता, जवाबदेही और राष्ट्र सेवा के मूल्यों का संदेश देने वाली एक महत्वपूर्ण पहल है। इसमें अधिकाधिक संख्या में आमजन को सहभागिता करनी चाहिए।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।