चांदनी चौक के भगीरथ पैलेस बाजार में अचानक लगी आग से करीब 100 दुकानें खाक ; अब तक हो रही है राख ठंडी करने की कवायद
<p><em><strong>उत्तरी दिल्ली के चांदनी चौक इलाके में होलसेल मार्केट भगीरथ पैलेस बाजार में भीषण आग लगने से करीब 100 दुकानें जलकर खाक हो गईं | पुलिस ने बताया कि बृहस्पतिवार शाम लगी इस आग पर अब काबू पा लिया गया है |</strong></em></p>
दमकल विभाग ने आग लगने की सूचना बृहस्पतिवार रात नौ बजकर 19 मिनट पर मिलते ही दमकल की 40 गाड़ियों को तुरंत मौके पर भेजा और अब जले हुए हिस्सों को ठंडा किया जा रहा है ताकि आग दोबारा न भड़क जाए | पुलिस के मुताबिक आग लगने की घटना के दौरान पांच इमारतें प्रभावित हुईं, जिसमें से तीन दुकानें बचाव अभियान के दौरान ढह गईं |
दमकल विभाग के अनुसार, उन्हें आग लगने की सूचना बृहस्पतिवार, 24 नवंबर की रात नौ बजकर 19 मिनट पर मिली और दमकल की 40 गाड़ियों को तुरंत मौके पर भेजा गया। अभी दमकल की 22 गाड़ियां वातावरण को ठंडा करने में जुटी हैं। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर 12 घंटे से अधिक समय में काबू पाया गया | अधिकारियों ने बताया कि भगीरथ पैलेस बाजार के निकट महालक्ष्मी मार्केट इलाके में एक दुकान में आग लग गई थी, जो तुरंत ही बाकी दुकानों में फैल गई। सभी दुकानें बिजली के उपकरणों की है |
इलेक्ट्रॉनिक सामान जलने से फ़ैल रहा है प्रदूषण
इलेक्ट्रॉनिक सामान के प्लास्टिक और रबर के जलने की वजह से पैदा होने वाली जहरीली गैसों के परिणामस्वरूप आसमान में सफेद धुंआ उठ रहा था और हवा प्रदूषित हो रही थी | दिल्ली दमकल सेवा के निदेशक अतुल गर्ग ने शुक्रवार को मीडिया से कहा, ‘‘आग पर काबू पा लिया गया है. अभी दमकल की 22 गाड़ियां शीतलन अभियान में जुटी हैं | हालांकि, आग लगने की वजह अभी तक पता नहीं चल पाई है |
गौरतलब है कि घटना में अभी तक किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है | रात में आग लगने के समय मार्केट पूरी तरह से बंद हो चुकी थी। दुकानों के मालिक और कर्मचारी अपने-अपने घर जा चुके थे। दुकानों के बाहर सोने वाले कर्मचारी और मजदूर मौके पर मौजूद थे, भीषण आग जलती देखकर वो सब मौके से बच निकले। इधर आग ने एक के बाद एक करके दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया।
What's Your Reaction?