तौबा-तौबा..! महारानी के निधन पर बीबीसी ने ‘रेजिना’ की जगह ये क्या लिख दिया
ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का गुरुवार को निधन हो जाने के बाद शाही परिवार पर खबर प्रसारित करने के दौरान बीबीसी ने अपने ऑडियो सबटाइटल में महा गलती कर दी। शुक्रवार को महाराज चार्ल्स तृतीय और उनकी पत्नी कैमिला के स्कॉटलैंड से लंदन पहुंचने पर बीबीसी ने उससे जुड़ी खबर दिखाने के दौरान स्क्रीन पर सबटाइटल के रूप में ‘रेजिना’ शब्द की जगह ‘वजाइना’ शब्द प्रसारित कर दिया। इस सबटाइटल का मकसद यह स्पष्ट करना था कि कैमिला महारानी रेजिना यानी शासन करने वाली महारानी नहीं होंगी बल्कि नये महाराज की पत्नी के तौर पर क्वीन कंसॉर्ट होंगी।
बीबीसी यूनाइटेड किंगडम का राष्ट्रीय प्रसारक है। इसका मुख्यालय लंदन के वेस्टमिंस्टर में स्थित ब्रॉडकास्टिंग हाउस में है। यह दुनिया का सबसे पुराना राष्ट्रीय प्रसारक है और कर्मचारियों की संख्या के हिसाब से यह दुनिया का सबसे बड़ा प्रसारक है। बीबीसी वर्ल्ड सर्विस 28 भाषाओं में प्रसारित होता है।
What's Your Reaction?