New Hajj Policy 2023 : नयी हज नीति के मुताबिक पचास हजार रुपये सस्ती होगी हज यात्रा, इच्छुक मुस्लिम महिलाओं के लिए भी बदले गए नियम

<p><em><strong>New Hajj Policy 2023 :&nbsp;</strong>केंद्र सरकार ने नई हज नीति में कई बदलाव किए हैं। केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय ने ट्वीट कर कहा, नई नीति के तहत पहली बार प्रति यात्री हज &nbsp;पैकेज में करीब पचास हजार रुपये की कमी आएगी। इस बार हज के लिए आवेदन फॉर्म के लिए कोई शुल्क नहीं देना होगा। हज खर्च में भी करीब पचास हजार रुपये की कमी आने की उम्मीद है। ऐसा होने पर शायद काफी लोग इस बार हज पर जाने के बारे में सोचेंगे। इसके अलावा 45 वर्ष से ऊपर की महिलाएं बिना मेहरम (पुरुष रिश्तेदार) आवेदन कर सकेंगी।&nbsp;</em></p> <quillbot-extension-portal></quillbot-extension-portal>

New Hajj Policy 2023 : नयी हज नीति के मुताबिक पचास हजार रुपये सस्ती होगी हज यात्रा, इच्छुक मुस्लिम महिलाओं के लिए भी बदले गए नियम
08-02-2023 - 05:37 PM
21-04-2026 - 12:04 PM

हज यात्री खुद चुन सकेंगे अपना प्रस्थान शहर ,ये हैं शहर 
इस हज यात्रा के लिए विमान सेवाएं 25 शहरों से संचालित होगी। हर यात्री को खुद अपना प्रस्थान स्थल चुनने का अधिकार होगा। इस साल हज यात्रा के प्रस्थान स्थलों (इम्बारकेशन प्वाइंट्स) में दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, हैदराबाद, बेंगलुरू, चेन्नई, श्रीनगर, रांची, गया, औरंगाबाद, वाराणसी, जयपुर, नागपुर, कोच्चि, अहमदाबाद, लखनऊ, कन्नूर, विजयवाड़ा, अगरतला और कालीकट शामिल हैं। यात्री को खुद अपना प्रस्थान स्थल चुनने की आजादी होगी। फॉर्म में उसे दो प्रस्थान स्थलों को चुनना होगा। अभी तक यात्रियों के पास यह विकल्प नहीं था।

हज 2023 में एक लाख पचहतर हज़ार लोग करेंगे हजयात्रा 
जानकारी के मुताबिक, हज यात्रा के लिए आवेदन पूरी तरह निशुल्क होंगे।अभी तक आवेदन करने वालों को फॉर्म के लिए तीन सौ रुपए चुकाने पड़ते थे। सूत्रों के मुताबिक, जिन लोगों का हजयात्रा के लिए चयन होगा, उन्हें प्रक्रिया से संबंधित कुछ शुल्क देने होंगे। बता दें कि इस साल भारत से एक लाख 75 हजार लोग हजयात्रा पर जाएंगे। इनमें से 80 फीसदी यात्रा हज कमेटी और बीस फीसदी निजी टूर ऑपरेटर के जरिए जाएंगे।

महिलाओं को अकेले यात्रा की अनुमति 
इस बार हज के लिए महिलाओं, बुजुर्गों और दिव्यांगों को प्राथमिकता दी जाएगी। 45 वर्ष से अधिक उम्र की कोई महिला ‘मेहरम’ (नजदीकी पुरुष रिश्तेदार) के बिना आवेदन करती है, तो उसे हज पर जाने की अनुमति होगी। पहले महिलाओं को मेहरम नहीं होने की स्थिति में समूह में जाने की अनुमति थी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।