खनन के दौरान ढही मिजोरम में पत्थर खदान,काम कर रहे मज़दूर दबे; राहत-बचाव का काम जारी

<p><em><strong>मिजोरम के हनथियाल जिले में एक पत्थर खदान अचानक ढह जाने से वहां मौजूद मजदूरों की मौत हो गई। इस दुखद हादसे में 12 मजदूरों के फंसे होने की आशंका जताई गई थी।</strong></em></p>

खनन के दौरान ढही मिजोरम में पत्थर खदान,काम कर रहे मज़दूर दबे; राहत-बचाव का काम जारी
16-11-2022 - 11:18 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

बीएसएफ की टीम ने अब तक 11 शवों को निकाल लिया है। घटना मौदढ़ इलाके में 14 नवंबर को दोपहर करीब 3 बजे हुई। बचाव टीमों ने तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया था। एसपी विनीत कुमार ने बताया कि हादसे के वक्त मौदाढ़ गांव के पास एबीसीआई इन्फ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड के मजदूर पत्थर खोदने का काम कर रहे थे, तभी यह हादसा  हुआ। हनथियाल के अतिरिक्त उपायुक्त सैजिकपुई ने मंगलवार, 15 नवंबर की रात ताजा जानकारी देते हुए बताया कि खोज और बचाव दल ने मिजोरम के हनथियाल जिले के मौदरह गांव में पत्थर की खदान के मलबे से तीन और शव बरामद किए हैं। अब तक कुल 11 शव बरामद किए जा चुके हैं। एक शख्स अभी भी लापता है। उन्होंने कहा कि शवों को निकालने के लिए बीएसएफ, असम राइफल्स, एनडीआरएफ, राज्य पुलिस और जिला प्रशासन की टीमें तलाशी अभियान में लगी हुई हैं।

खाना खाकर काम पर लौटे ही थे मजदूर
जिस समय खदान ढही, एक मजदूर वहां से भागने में सफल रहा, लेकिन 12 मजदूर नहीं निकल सके। वे मलबे में फंस गए। एसपी ने बताया कि शाम 7.30 बजे तक किसी भी मजदूर को निकालने में सफलता नहीं मिल सकी। यह खदान पिछले ढाई साल से ऑपरेशनल है। सूत्रों के मुताबिक मजदूर दोपहर का खाना खाकर लौटे ही थे कि खदान ढह गई और वे उसके नीचे फंस गए। मजदूरों के साथ 5 खुदाई मशीनें और कई ड्रिलिंग मशीनें भी खदान में दब गई हैं। स्टेट डिजास्टर रिस्पॉन्स फोर्स, बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स और असम राइफल रेस्क्यू ऑपरेशन में लगी हैं।

रेस्क्यू ऑपरेशन में मदद कर रहे हैं इलाके के लोग भी
पास के लेइते गांव और हनथियाल कस्बे के लाेग रेस्क्यू ऑपरेशन में मदद कर रहे हैं। मेडिकल टीमें भी घटनास्थल पहुंच गई हैं। इलाके से चश्मदीदों ने बताया कि मजदूर जब पत्थर तोड़कर उन्हें इकट्‌ठा कर रहे थे, तभी खदान ढह गई। यंग मिजो एसोसिएशन के वाॅलंटियर्स आसपास के गांवों से वहां पहुंच गए और बचाव कार्य में मदद करने में लगे हैं।
 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।