साउथ सुपरस्टार महेश बाबू पर फिर टूटा दुखों का पहाड़, दिग्गज अभिनेता रहे उनके पिता ने ली अंतिम सांस
<p><em><strong>साउथ सिनेमा के सुपरस्टार महेश बाबू के लिए साल 2022 ने उनके कई अपनों को दूर कर दिया। इस साल की शुरुआत से ही वह कई झटके झेल रहे हैं। पहले भाई का निधन हुआ फिर मां चल बसीं और अब कल उनके पिता का साया भी सिर से उठ गया है। महेश बाबू के लिए ये काफी बड़ा झटका है।</strong></em></p>
खबर आई कि महेश बाबू के पिता को दिल का दौरा पड़ा है, जिसके कारण उनको अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घर और परिवार के लोग उनके जल्दी स्वस्थ होने की कामना कर ही रहे थे कि तभी मंगलवार, 15 नवंबर सुबह उनके निधन की खबर आ गई। 79 साल की उम्र में तेलुगू के दिग्गज अभिनेता कृष्ण घट्टामनेनी ने हैदराबाद के अस्पताल में अंतिम सांस ली। महेश बाबू के पिता भी साउथ के एक जाने-माने सुपरस्टार थे उन्होंने पांच साल में करीब 350 फिल्मों में काम किया था। पिता के निधन के बाद महेश बाबू टूट गए हैं।
महेश बाबू के पिता कृष्णा घट्टामनेनी ने की थीं 5 साल में 350 फिल्में
साउथ के सुपरस्टार महेश बाबू के पिता कृष्णा घट्टामनेनी ने 79 वर्ष की उम्र में हैदराबाद के प्राइवेट अस्पताल में अंतिम सांस ली। कृष्ण घट्टामनेनी एक जाने-माने तेलुगू सुपरस्टार थे। मीडिया सूत्रों के अनुसार कुछ दिन पहले ही उनके पिता को हार्ट अटैक आया था। जिसके बाद आनन-फानन में उनको हैदराबाद के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हैदराबाद के अस्पताल कॉन्टिनेंटल के डॉक्टरों का बयान सामने आया है, उन्होंने बताया है कि कृष्णा घट्टामनेनी को कल दिल का दौरा पड़ा था।
मां और भाई पहले ही हो गए थे दूर
बता दें कि गत दो महीने पूर्व यानि कि 28 सितंबर 2022 को महेश बाबू की मां इंदिरा देवी का निधन हो गया था। इंदिरा देवी ने भी सुबह तड़के 4 बजे हैदराबाद के एक अस्पताल में आंखें मूंद लीं थी। वह भी पिछले काफी समय से बीमार चल रही थीं। अपनी दादी के निधन के बाद महेश बाबू की बेटी भी खुद को रोक नहीं पाई थीं और फूट-फूटकर रोने लगी थीं। जिसका वीडियो भी वायरल हुआ था।
वहीं आज से करीब 11 महीने पहले यानि 8 जनवरी की देर रात महेश बाबू के बड़े भाई और एक्टर-प्रोड्यूसर रमेश बाबू का लीवर की बीमारी की वजह से निधन हो गया था। वे 56 साल के थे। जब रमेश बाबू का निधन हुआ उस समय महेश बाबू को कोरोना हो गया था ऐसे में उन्होंने एक भावनात्मक पोस्ट भी लिखी थी।
साउथ में हर कोई है महेश बाबू का फैन
महेश बाबू दक्षिण फिल्म इंडस्ट्री के प्रसिद्ध परिवार से नाता रखते हैं | महेश बाबू ने साउथ में कई हिट फिल्में दी हैं। फैंस भी उनकी हर फिल्म का बेसब्री से इंतजार करते रहते हैं। बीते दिनों वह हिंदी और साउथ को लेकर चल रही बहस में भी शामिल हुए थे। कुछ महीनों पहले ही उन्होंने बॉलीवुड में डेब्यू करने की घोषणा करी थी जिससे कई बॉलीवुड सितारों की नींद उड़ गई थी
What's Your Reaction?