अपकमिंग फिल्म योद्धा के लिए सिद्धार्थ को अपनी नयी नवेली दुल्हन को छोड़ कर काम पर लौटना पड़ा, मिली ये प्रतिक्रियाएं ..

<p><em>बॉलीवुड जोड़ी की लोकप्रियता की बात करें तो कियारा और सिद्धार्थ मल्होत्रा की जोड़ी टॉप पर चल रही है। &nbsp;दोनों एक्टर्स इन दिनों अपनी शादी को लेकर लाइमलाइट का हिस्सा बने हुए हैं। सिद्धार्थ ने बीते दिनों अपनी लेडी लव और एक्ट्रेस कियारा से शादी की थी, इसके बाद दिल्ली में दोनों अपने घर पर पहुंचे। बाद में दोनों ने मुंबई में रिसेप्सशन पार्टी रखी थी। लेकिन इन सबके बाद जब एक्टर काम पर वापस लौटे तो फैंस ने उनको काफी परेशान कर दिया। दरअसल बुधवार को सिद्धार्थ को मुंबई स्थित धर्मा प्रोडक्शन के ऑफिस में स्पॉट किया गया। इस दौरान सिद्धार्थ ने पैपराजी को भी पोज दिए।</em></p>

अपकमिंग फिल्म योद्धा के लिए सिद्धार्थ को अपनी नयी नवेली दुल्हन को छोड़ कर काम पर लौटना पड़ा, मिली ये प्रतिक्रियाएं ..
16-02-2023 - 06:21 PM
21-04-2026 - 12:04 PM

लुक्स की बात करें तो इस दौरान सिद्धार्थ स्काई ब्लू टी-शर्ट और ब्लैक ट्रैक पेंट में स्पॉट किए गए। इसके साथ उन्होंने सनग्लॉस पेयर किए हुए थे। ऑफिस से बाहर आते हुए सिद्धार्थ को फिल्ममेकर शशांक शेखर के साथ देखा गया। इस दौरान एक्टर ने अपने फैंस के साथ भी पोज दिए।

इस दौरान का जो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है उसमें अलग अलग तरह की फैंस की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। कुछ फैंस तो काफी खुश है कि एक्टर काम पर आ गए हैं और कुछ एक्टर का ताने दे रहे हैं कि इतनी भी जल्दी है काम पर लौटने की। फैंस ने तो एक्टर को इस तरह से काफी परेशान कर लिया है।

वहीं अगर हम सिद्धार्थ के वर्कफ्रंट की बात करें तो, एक्टर फिल्म योद्धा की शूटिंग के लिए तैयार हैं। इस फिल्म में सिद्धार्थ के अपोजिट दिशा पटानी और राशि खन्ना नजर आएंगी। बता दें कि ये फिल्म 2022 में 11 नवंबर को रिलीज होनी थी लेकिन अब फिल्म की रिलीज डेट आगे बढ़ाकर 7 जुलाई 2023 कर दी गई है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।