अफगान इलाज: तालिबान ने तोड़ डाला पाकिस्तान का बनाया सीमा पिलर
NULL
तालिबान के दम पर भारत की नाक में दम करने का सपना संजोए पाकिस्तान को लेने के देने पड़ रहे हैं। पाकिस्तान और अफगानिस्तान में डूरंड लाइन को लेकर विवाद है। तालिबान भी पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच मौजूदा लाइन को आधिकारिक सीमा की मान्यता नहीं देता है। अफगानिस्तान पर तालिबान के कब्जे के बाद कई बार डूरंड लाइन को लेकर बवाल देखने को मिला है। अब सोशल मीडिया में वायरल वीडियो में तालिबान लड़ाकों को डूरंड लाइन पर बने पाकिस्तान के सीमा पिलर को तोड़ते हुए दिखाया गया है। लड़ाकों ने दावा किया है कि पाकिस्तान ने इस सीमा पिलर को अफगानिस्तान की जमीन पर बनाया है। हालांकि इस बात की पुष्टि नहीं हो सकी है कि यह वीडियो कब और कहां बनाया गया है।
हथियारों से लैस लड़ाके, हथौड़े के वार
वीडियो में हथियारों से लैस कई लड़ाकों को दिखाया गया है। ये लड़ाके खुद को इस्लामिक अमीरात के सैनिक बता रहे हैं। ये लड़ाके एक पिलर को चारों तरफ से घेरकर खड़े हैं, जिसे एक व्यक्ति हथौड़े की मदद से तोड़ता दिखाई दे रहा है। लड़ाकों ने दावा किया कि यह पिलर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान में बनाया है। पिलर पर ''पाकिस्तान 2021" लिखा हुआ है। वीडियो शूट करने वाले शख्स का दावा है कि इस पिलर के जरिए पाकिस्तान, क्षेत्र में एकमात्र जल स्रोत को जब्त करने की कोशिश कर रहा है।
What's Your Reaction?