टेस्ला अपने 10 फीसदी कर्मचारियों को नौकरी से निकालेगी..!
NULL
कोरोना संकट के बाद का समय सभी कंपनियों के लिए अच्छा नहीं रहा है। नेटवर्थ के लिहाज से दुनिया की सबसे मूल्यवान कंपनियों में एक टेस्ला भी संभवतः वित्तीय परिस्थितियों से संघर्ष कर रही है। यही वजह है कि वह जल्दी ही अपने 10 फीसदी कर्मचारियों की नौकरियों को समाप्त करने जा रही है।
कंपनी के सीईओ एलन मस्क ने इसकी जानकारी देते हुए कहा है कि वे कंपनी के आर्थिक हालात को बेहतर महसूस नहीं कर रहे हैं। उन्होंने कंपनी के कर्मचारियों को भेजे संदेश में कहा कि टेस्ला की आर्थिक स्थितियों के मद्देनजर कंपनी को करीब 10 फीसदी स्टाफ निकालने की जरूरत है। इलेक्ट्रिक कार बनाने वाली इस कंपनी को उन्होंने पूरी दुनिया में नये लोगों की भर्ती फिलहाल टालने को कहा है।
उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व मस्क ने कंपनी के कर्मचारियों से सख्ती के साथ कहा था कि वे ऑफिस आएं या फिर कंपनी छोड़ दें। इस बार उन्होंने कर्मचारियों को भेजे ईमेल में कहा कि टेस्ला में हर किसी को हफ्ते में कम से कम 40 घंटे ऑफिस में गुजारने की जरूरत है। अगर आप नहीं आते है तो यह मान लिया जाएगा कि आपने नौकरी छोड़ दी है। इन सारी बातों को लेकर टेस्ला की ओर से फिलहाल औपचारिक पुष्टि नहीं की गई है।
What's Your Reaction?