‘सिसोदिया को भाजपा के प्रस्ताव की ऑडियो रिकॉर्डिंग है हमारे पास जिसे समय आने पर जारी करेंगें’
NULL
इन दिनों आम आदमी पार्टी (आप) और भारतीय जनता पार्टी और इसके समर्थकों के बीच आरोपों और बयानबाजी का सिलसिला चल पड़ा है। इस संदर्भ में यह बात सामने आ रही है कि आम आदमी पार्टी के पास दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उस प्रस्ताव की ऑडियो रिकॉर्डिंग है, जिसमें कथित तौर पर कहा गया है कि अगर वह (सिसोदिया) पार्टी बदलते हैं तो उनके खिलाफ सभी मामले वापस ले लिये जाएंगे। यह जानकारी आप के सूत्रों की ओर से दी जा रही है और कहा जा रहा है कि समय आने पर यह रिकॉर्डिंग सार्वजनिक कर दी जायेगी। सूत्रों का कहना है कि समय आने पर ही यह रिकॉर्डिंग सबसे सामने पेश की जाएगी। हालांकि सूत्रों ने भाजपा के उन लोगों का नाम नहीं बताया, जिन्होंने सिसोदिया को इस तरह का प्रस्ताव दिया था।
एक संवाददाता सम्मेलन में, आप के राष्ट्रीय प्रवक्ता और राज्यसभा सदस्य संजय सिंह इस सवाल से बचे कि सिसोदिया कैसे भाजपा के ‘प्रस्ताव’ को रिकॉर्ड करने में कामयाब रहे, जब सीबीआई ने उनका मोबाइल फोन जब्त कर लिया था। सिंह ने प्रत्युत्तर में कहा, ‘‘(क्या) फोन ही एकमात्र माध्यम है? भाजपा नेताओं को यह नहीं पता कि वे इस तरह के काम के लिए किस-किस माध्यम का उपयोग करते हैं? भाजपा ऐसे कार्यों के लिए फोन, संदेशवाहक, बैठकों जैसे हर तरह के हथकंडे, उपकरण और साधन का उपयोग करती है.’’
What's Your Reaction?