12 गेंदों में चाहिए थे 10 रन, फिर चेन्नई के शिवम दुबे ने किया कमाल

<p>चेन्नई सुपर किंग्स की जीत में शिवम दुबे की अहम भूमिका रही। उन्होंने छक्का और चौका लगाकर जीत दिलायी।</p>

12 गेंदों में चाहिए थे 10 रन, फिर चेन्नई के शिवम दुबे ने किया कमाल
23-03-2024 - 10:59 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल 2024 के पहले मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को हरा दिया। सीएसके ने इस मैच में 6 विकेट से जीत दर्ज की। उसके लिए शिवम दुबे ने अहम भूमिका निभाई। उन्होंने 19वें ओवर में छक्का और चौका लगाकर टीम को जीत दिला दी। सीएसके को आखिरी 12 गेंदों में 10 रनों की जरूरत थी। शिवम ने इस मुकाबले में 28 गेंदों में नाबाद 34 रन बनाए। रवींद्र जडेजा ने नाबाद 25 रन बनाए।
दरअसल आरसीबी के दिए लक्ष्य का पीछा करने उतरी सीएसके के लिए शिवम नंबर 5 पर बैटिंग करने आए। उन्होंने अपनी पारी के दौरान 28 गेंदों का सामना करते हुए नाबाद 34 रन बनाए। दुबे की पारी में 4 चौके और 1 छक्का शामिल रहे। वहीं, दूसरे छोर पर रवींद्र जडेजा थे। उन्होंने 17 गेंदों में नाबाद 25 रन बनाए। जडेजा ने एक छक्का लगाया। 
19वें ओवर का रोमांच
सीएसके को आखिरी 12 गेंदों में जीत के लिए 10 रनों की जरूरत थी। आरसीबी की ओर से 19वां ओवर अल्जारी जोसेफ करने आए। रवींद्र जडेजा के पास स्ट्राइक थी। उन्होंने ओवर की पहली गेंद पर सिंगल लिया। इसके बाद शिवम दुबे को स्ट्राइक मिली। ओवर की दूसरी गेंद वाइड रही। इसके बाद अगली गेंद डॉट रही। दुबे ने ओवर की तीसरी गेंद पर छक्का लगाया। अब सीएसके को जीत के लिए 4 रनों की जरूरत थी। उन्होंने चौथी गेंद पर चौका लगा दिया। इस तरह सीएसके ने मैच जीत लिया।
आईपीएल 2024 के पहले मैच में हारी आरसीबी
आईपीएल 2024 के पहले मुकाबले आरसीबी ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान के साथ 173 रन बनाए। इसके जवाब में सीएसके ने 18.4 ओवरों में लक्ष्य हासिल कर लिया। उसके लिए रचिन रवींद्र ने 15 गेंदों में 37 रन बनाए। इस दौरान रचिन ने 3 चौके और 3 छक्के लगाए। डेरिल मिशेल ने 22 रनों की पारी खेली। अजिंक्य रहाणे ने 27 रनों का योगदान दिया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।