जयपुर शहर में धुलंडी पर एक घंटे होगी अतिरिक्त पेयजल सप्लाई

<p>जलदाय विभाग की ओर से धुलंडी त्योहार को देखते हुए अतिरिक्त पेयजल सप्लाई की व्यवस्था की है। 25 मार्च को जयपुर शहर में 12रू30 बजे से 1 घंटे के लिए जनता को अतिरिक्त पानी दिया जाएगा।</p>

जयपुर शहर में धुलंडी पर एक घंटे होगी अतिरिक्त पेयजल सप्लाई
23-03-2024 - 10:54 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

जलदाय विभाग ने धुलंडी पर 25 मार्च को जयपुर शहर में पेयजल सप्लाई की अतिरिक्त व्यवस्था की है। बीसलपुर बांध से धुलंडी के दिन 50 एमएलडी अतिरिक्त पानी की सप्लाई होगी और 12रू30 बजे से 1 घंटे के लिए जनता को अतिरिक्त पानी दिया जाएगा। जलदाय विभाग हर साल धुलंडी पर आम जनता के लिए अतिरिक्त पानी की सप्लाई करता है।
तय सप्लाई के अतिरिक्त एक घंटे की सप्लाई 
अतिरिक्त मुख्य अभियंता (क्षेत्र द्वितीय) अमिताभ शर्मा ने बताया कि धुलंडी के दिन शहर में दोपहर 12।30 बजे से 1।30 बजे तक पानी की अतिरिक्त सप्लाई की जाएगी। इस एक घंटे में शहर में चरणबद्ध रूप से अलग-अलग इलाकों में पानी की सप्लाई की जाएगी। इसके लिए अधिकारियों-कर्मचारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे फील्ड में मुस्तैद रहें और अपने-अपने क्षेत्र में पानी की मांग का आकलन कर पेयजल वितरण सुनिश्चित करें। एक घंटे की अतिरिक्त सप्लाई शहर में होने वाली सुबह और शाम की तय सप्लाई के अलावा की जाएगी, जिससे आमजन को त्योहार के दिन पानी की किल्लत नहीं हो। फिलहाल जयपुर शहर में सुबह 490 एमएलडी पानी बीसलपुर बांध से प्रतिदिन सप्लाई किया जा रहा है।
आपको बता दें देश भर में सोमवार को धुलंडी का त्योहार धूमधाम से बनाया जाएगा। इस दिन लोग रंग गुलाल लगाकर होली का त्योहार बनाते हैं, इसलिए आम जनता को नहाने, कपड़े धोने के लिए अधिक पानी की आवश्यकता होती है। इसी आवश्यकता को देखते हुए जलदाय विभाग ने जयपुर शहर में अतिरिक्त पानी सप्लाई करने का निर्णय लिया है। इसके लिए अधिकारी और कर्मचारियों को निर्देश भी दिए गए हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।