अमेरिका में एयर शो के दौरान दो लड़ाकू विमान हवा में टकराए, हादसे के बाद एयरबेस लॉकडाउन

अमेरिका के Mountain Home Air Force Base में रविवार को एयर शो के दौरान दो लड़ाकू विमान हवा में टकरा गए और जमीन पर गिरकर दुर्घटनाग्रस्त हो गए। हादसे के बाद एयर फोर्स बेस को तुरंत लॉकडाउन कर दिया..

अमेरिका में एयर शो के दौरान दो लड़ाकू विमान हवा में टकराए, हादसे के बाद एयरबेस लॉकडाउन
18-05-2026 - 10:45 AM

अमेरिका के Mountain Home Air Force Base में रविवार को एयर शो के दौरान दो लड़ाकू विमान हवा में टकरा गए और जमीन पर गिरकर दुर्घटनाग्रस्त हो गए। हादसे के बाद एयर फोर्स बेस को तुरंत लॉकडाउन कर दिया गया।

यह घटना “गनफाइटर स्काइज एयर शो” (Gunfighter Skies Air Show) के दूसरे दिन बेस से लगभग दो मील उत्तर-पश्चिम क्षेत्र में हुई। एयरबेस प्रशासन ने सोशल मीडिया पर इसकी पुष्टि की।

एयरबेस की ओर से जारी बयान में कहा गया, आपातकालीन राहत दल मौके पर मौजूद हैं। हादसे की जांच शुरू कर दी गई है और जैसे-जैसे नई जानकारी मिलेगी, उसे साझा किया जाएगा।”

यह एयरबेस अमेरिकी वायुसेना की 366th Fighter Wing का मुख्य केंद्र है, जिसे “गनफाइटर्स” के नाम से जाना जाता है।

स्थानीय समयानुसार दोपहर करीब 12:30 बजे एयरबेस को लॉकडाउन करने की घोषणा की गई। हादसे के बाद घटनास्थल से काले धुएं का घना गुबार उठता दिखाई दिया, जबकि राहत और बचाव दल तुरंत मौके पर पहुंच गए।

कुछ ही देर बाद आसमान में चार पैराशूट नीचे उतरते हुए दिखाई दिए, जिससे संकेत मिला कि विमान में मौजूद चालक दल ने इजेक्ट करने की कोशिश की।

सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में दो लड़ाकू विमान हवा में टकराने के बाद तेजी से नीचे गिरते और आग के गोले में बदलते दिखाई दे रहे हैं। हादसे के बाद आसमान में काले धुएं के बड़े गुबार उठते नजर आए।

एक अन्य वीडियो, जो इंस्टाग्राम पर साझा किया गया, उसमें एयरक्राफ्ट हैंगर के पास मौजूद दर्शक दिखाई दे रहे हैं और पीछे दुर्घटनास्थल से उठता धुआं नजर आ रहा है।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, मौके पर स्थिति फिलहाल शांत, नियंत्रित और व्यवस्थित है।” उन्होंने बताया कि वहां मौजूद कई लोग सैन्य परिवारों से जुड़े थे।

एयर शो रद्द, लोगों को बेस से दूर रहने की सलाह

Mountain Home Police Department ने रविवार को घोषणा की कि एयर शो रद्द कर दिया गया है और लोगों से एयरबेस की ओर यात्रा नहीं करने की अपील की गई है।

शनिवार को एयरबेस ने एयर शो के पहले दिन की तस्वीरें साझा करते हुए लिखा था, “पहली उड़ान से लेकर आखिरी फ्लाईपास तक, आज का दिन अविस्मरणीय पलों से भरा रहा। और कल हम इसे फिर दोहराने जा रहे हैं।”

आठ साल बाद लौटा था एयर शो

गनफाइटर स्काइज एयर शो” आठ साल बाद इस सप्ताहांत फिर आयोजित किया गया था। हजारों लोग सैन्य विमानों के प्रदर्शन और हवाई करतब देखने पहुंचे थे।

आयोजकों के अनुसार, इस कार्यक्रम की तैयारी करीब दो वर्षों से की जा रही थी। सुरक्षा दल और तकनीकी रखरखाव टीमें पूरे सप्ताहांत एयरबेस पर तैनात थीं।

अधिकारियों ने बताया कि जांच एजेंसियां हादसे के कारणों की पड़ताल कर रही हैं और राहत दल अभी भी घटनास्थल पर मौजूद हैं। फिलहाल दुर्घटना में हताहतों की आधिकारिक जानकारी जारी नहीं की गई है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।