इराक में मैरिज हॉल में आतिशबाजी से लगी आग: 100 की मौत, 150 से ज्यादा घायल

<p><em><strong>इराक में बुधवार को एक मैरिज हॉल में आग लगने से 100 लोगों की मौत हो गई। इस हादसे में 150 से ज्यादा लोग घायल हो गए। इस हादसे में दूल्हा और दुल्हन भी घायल हो गए हैं।</strong></em></p>

इराक में मैरिज हॉल में आतिशबाजी से लगी आग: 100 की मौत, 150 से ज्यादा घायल
27-09-2023 - 11:05 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

हादसे के बारे में जानकारी देते हुए एक अधिकारी ने बताया कि आग इराक के निनेवे प्रांत के हमदानिया इलाके में लगी है। अभी तक आग लगने के कारण का पता नहीं चल सका है। हालांकि, कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि आतिशबाजी के बाद मैरिज हॉल में आग लगी है। जब आग लगी तो यहां करीब 1,000 लोग मौजूद थे।
रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची
आग लगने की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और एम्बुलेंस की कई गाड़ियां मौके पर पहुंच गई हैं। घटनास्थल में फंसे लोगों को निकाला जा रहा है। मैरिज हॉल पूरी तरह से खंडहर बन चुका है। रेस्क्यू टीम यहां से शवों को निकाल रही है। इराक के प्रधानमंत्री मोहम्मद शिया अल-सुदानी ने अधिकारियों से लोगों को जल्द से जल्द मदद मुहैया कराने का निर्देश दिया है। साथ ही पूरे मामले की जांच करने के आदेश दिए हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।