रेलवे ने जारी किया नया टाइम टेबल, 500 रेलगाड़ियों की गति बढ़ाई गई

रेलवे ने जारी किया नया टाइम टेबल, 500 रेलगाड़ियों की गति बढ़ाई गई
04-10-2022 - 10:04 PM
21-04-2026 - 12:04 PM

भारतीय रेलवे ने अपनी यात्री रेलगाड़ियों के लिए नया टाइम टेबल जारी कर दिया है। नयी समय सारणी में 1 अक्टूबर 2022 से 500 मेल एक्सप्रेस रेलगाड़ियों की गति को बढ़ा दिया गया है। इसके अलावा कई रेलगाड़ियों को सुपरफास्ट श्रेणी में डाला गया है। कुल मिलाकर रेलगाड़ियों की औसत गति में 5 फीसदी की बढ़ोतरी की गई है।

उल्लेखनीय है कि रेलने अपनी रेलगाड़ियों की समयसारणी को ट्रेन्स एट ग्लांस नाम से जारी करती है जिसे संक्षिप्त में टैग भी कहा जाता है। रेल मंत्रालय ने एक बयान में कहा, नए टाइम टेबल में करीब 500 मेल एक्सप्रेस ट्रेनों की गति बढ़ाई गई है। बयान के मुताबिक रेलगाड़ियों की गति 10 मिनट से 70 मिनट तक बढञाई गई है। इससे अधिक ट्रेनों के संचालन के लिए लगभग 5 फीसदी अतिरिक्त मार्ग उपलब्ध हो गए हैं।'

उल्लेखनीय है कि वर्ष 2022-23 के दौरान मेल एक्सप्रेस ट्रेनों के लिए भारतीय रेलवे का समय पालन 84 फीसदी है। यह वर्ष 2019-20 के दौरान प्राप्त लगभग 75% समय पालन से 9 फीसदी अधिक रहा है। इसके अलावा, लगभग 3,000 यात्री रेलगाड़ियों और 5,660 उपनगरीय ट्रेनें भी भारतीय रेलवे नेटवर्क पर संचालित होती हैं। रेलगाड़ियों  से प्रतिदिन करीब 2.23 करोड़ लोग यात्रा करते हैं। ट्रेन के समय में बदलाव एक अक्टूबर से लागू हो गया है इसलिए, 1 अक्टूबर से यात्रा करने वाले यात्रियों को अपनी यात्रा शुरू करने से पहले नयी समय सारिणी की जांच करनमा उचित होगा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।