राम और कृष्ण पर लड़की ने की अभद्र टिप्पणी: ताली बजाने वालों पर भी कार्रवाई की मांग
<p><em><strong>वीडियो सामने आने के बाद अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पदाधिकारियों ने डीग सदर थाने में एक शिकायत भी दी है। </strong></em></p>
भरतपुर के डीग कस्बे में एक लड़की ने भगवान राम और भगवान श्याम पर अभद्र टिप्पणी की। इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा है। वीडियो सामने आने के बाद अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पदाधिकारियों ने डीग सदर थाने में एक शिकायत भी दी है, जिस पर पुलिस ने परिवाद दर्ज कर लिया है।
घटना 14 अप्रैल की है। डीग कस्बे के कोर्ट के बाहर भीमराव अंबेडकर की जयंती के उपलक्ष्य में एक काव्य गोष्ठी का कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। कार्यक्रम में एक मुस्कान नाम की लड़की ने भगवान राम और कृष्ण पर अभद्र टिप्पणी की, जिसका वहां मौजूद एक व्यक्ति ने वीडियो बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर डाल दिया। सोशल मीडिया पर वीडियो सामने आने के बाद अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के जिला संयोजक गौरव शर्मा और जिला सह-संयोजक संजय शर्मा ने डीग सदर थाने में एक शिकायत दी। जिसका पुलिस ने परिवाद दर्ज कर लिया और जांच शुरू कर दी। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की मांग है कि कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने भगवान पर अभद्र टिप्पणी के बाद तालियां बजाईं थी। उन लोगों पर भी कार्रवाई की जाए।
वहीं इस मामले में सदर कोतवाली थाना अधिकारी दौलत साहू का कहना है कि गौरव शर्मा और संजय शर्मा की शिकायत के बाद परिवाद दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।
What's Your Reaction?