7 लड़कियों और 4 लडक़ों के बाद 12वें बच्चे की तैयारी में बेल्जियम का जोड़ा
NULL
बेल्जियम के एक कपल ने अपने 11 बच्चों के नाम अंग्रेजी से सिर्फ 4 अक्षरों से रख डाले। ग्वेनी ब्लैंकार्ट और मैरिनो वेनीनो ने अपने 11 बच्चों का नाम रखने के लिए केवल ए , ई , एल और एक्स का इस्तेमाल किया है। इस कपल के 11 बच्चों में 7 लड़कियां और 4 लडक़े हैं। यह जोड़ा इस साल अपने 12वें बच्चे की उम्मीद कर रहा है। मैरिनो वेनीनो ने दावा किया कि वे इन चार अक्षरों से 24 अलग-अलग नाम रख सकते हैं, हालांकि वे अब और बच्चे नहीं पैदा करेंगे।
ये हैं 11 बच्चों के नाम
इस जोड़े का सबसे बड़ा बच्चा एलेक्स 13 साल का है, उसके बाद एक्सल 12 साल, एक्सला 11 साल, लेक्सा 10 साल, एक्सइल 9 साल, एक्सइएल 8 साल, एक्सला 5 साल, लीक्स 4 साल, ज़ेल 2 साल, एलैक्स 1 साल और सबसे छोटा अल्क्स छह महीने का है।
What's Your Reaction?