आ गया समंदर का सिकंदर ! भारत का पहला स्वदेशी एयरक्राफ्ट कैरियर 'विक्रांत'
NULL
इंडियन नेवी ने कोच्चि शिपयार्ड से पहले स्वदेशी एयरक्राफ्ट कैरियर विक्रांत की डिलीवरी ले ली है। माना जा रहा है कि इसके आने से भारतीय नौसेना की ताकत में काफी इजाफा होगा। इसके अलावा भारत अब उन चुनिंदा देशों की कतार में शामिल हो गया है जिसके पास खुद एयरक्राफ्ट का डिजाइन औऱ निर्माण करने की क्षमता है।
स्वदेशी विक्रांत की खूबियां
स्वदेशी एयरक्राफ्ट कैरियर विक्रांत की खूबी भी जानना इसके बाद और जरूरी हो जाता है। इस जहाज की लंबाई 262 मीटर है और इसका वजन 45000 टन है। इस जहाज को संचालित करने के लिए 88 मेगावाट बिजली की 4 गैस टर्बाइन का प्रयोग किया जाता है। स्पीड की बात करें तो इसकी गति 28 समुद्री मील है। इसकी लागत 20 हजार करोड़ रुपये की लागत आई है। इस परियोजना को रक्षा मंत्रालय और सीएएसएल के बीच अनुबंध के 3 चरणों साल 2007, 2014 और 2019 में पूरा हुआ है।
What's Your Reaction?