मिलावट के विरुद्ध अभियान, बीकानेर में 8100 किलो घटिया मावा जब्त

पूरे राजस्थान में मिलावट के विरुद्ध प्रभावी अभियान चलाया जा रहा है। 'शुद्ध आहार, मिलावट पर वार' अभियान के तहत खाद्य सुरक्षा आयुक्त एच गुईटे के निर्देशन में मंगलवार को बीकानेर में कार्रवाई करते हुए 8100 किलो घटिया क्वालिटी का मावा पकड़ा गया।

मिलावट के विरुद्ध अभियान, बीकानेर में 8100 किलो घटिया मावा जब्त
12-03-2025 - 04:23 PM
22-04-2026 - 05:53 PM

जयपुर पूरे राजस्थान में मिलावट के विरुद्ध प्रभावी अभियान चलाया जा रहा है। 'शुद्ध आहारमिलावट पर वारअभियान के तहत खाद्य सुरक्षा आयुक्त एच गुईटे के निर्देशन में मंगलवार को बीकानेर में कार्रवाई करते हुए 8100 किलो घटिया क्वालिटी का मावा पकड़ा गया।

अतिरिक्त आयुक्त पंकज ओझा ने बताया कि मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि दो पिकअप वैन में घटिया क्वालिटी का मावा सप्लाई के लिए जा रहा है। प्राप्त सूचना के आधार पर फलौदी और बज्जू से आ रही पिक-अप को नाल में रूकवा कर तलाशी ली गयी। इन दोनों वैन से 405 टिन में 8,100 किलो मावा पकड़ा गया। मावे में तेल की मिलावट पाई गई है। उरमूल डेयरी प्लान्ट पर स्थित लैब पर मावे की जाँच की जा रही है।

सीएमएचओ डॉ पुखराज साध के नेतृत्व में बीकानेर के खाद्य सुरक्षा दल ने यह  कार्रवाई की। कार्रवाई में खाद्य सुरक्षा अधिकारी भानु प्रताप सिंह गहलोतश्रवण कुमार वर्मा सुरेन्द्र कुमार और राकेश गोदारा शामिल रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।