एक्यूप्रेशर सेवा समिति केसरगढ़ द्वारा श्री धन्वंतरि भगवान की जयंती आयोजित
एक्यूप्रेशर सेवा समिति केसरगढ़ द्वारा शनिवार, 7 नवंबर श्री धन्वंतरि भगवान की जयंती का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत प्रचारक शिव लहरी और अभिमन्यु शर्मा, अध्यक्ष अधिकारी कर्मचारी संघ मुख्य अतिथि रहे।
जयपुर। एक्यूप्रेशर सेवा समिति केसरगढ़ द्वारा शनिवार, 7 नवंबर श्री धन्वंतरि भगवान की जयंती का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत प्रचारक शिव लहरी और अभिमन्यु शर्मा, अध्यक्ष अधिकारी कर्मचारी संघ मुख्य अतिथि रहे।
इस अवसर पर विशिष्ट अतिथियो में आनंद कुमार गोयल, राजस्थान विधानसभा, घनश्याम शर्मा डिप्टी एजी महालेखाकार ऑफिस, संजय भार्गव, डिप्टी महालेखाकार एजी ऑफिस, डॉ. गोविंद नारायण पारीक, ओएसडी मुख्यमंत्री कार्यालय रहे। इस अवसर पर डॉ. जितेंद्र कोठारी, डॉ. के.पी. सिंह, डॉ. रामावतार भारती एवं एक्यूप्रेशर सेवा समिति के संरक्षक के.सी. जैन, डॉ. आर.एस. भारद्वाज, डॉ. शिल्पा त्रिवेदी, उदय सिंह राघव, भरत सिंह बांगड़, बजरंग सिंह शेखावत, सुशील कुमार माथुर डीएस सचिवालय, प्रभाती लाल सैनी सहायक प्रशासन और समाज के लब्ध प्रतिष्ठित व्यक्ति उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में करीब डेढ़ सौ लोगों ने भाग लिया। शिविर का समापन डॉ. पीयूष त्रिवेदी ने किया। यह संस्था वर्ष 2006 से कार्य कर रही है। इसके अंतर्गत अब तक तीन हजार से ज्यादा चिकित्सा शिविरों का आयोजन किया जा चुका है।
What's Your Reaction?