दिल्ली चुनाव परिणाम 2025: AAP की आतिशी ने कालकाजी में जीत दर्ज की, केजरीवाल नयी दिल्ली सीट से हारे; विजेताओं और हारने वालों की पूरी सूची देखें

शनिवार, 8 फरवरी को दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के सभी परिणाम आ गये। इन परिणामों के अनुसार भारतीय जनता पार्टी ने दिल्ली चुनाव में बड़ी जीत दर्ज की, जबकि सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (AAP) को करारी हार का सामना करना पड़ा। AAP को सबसे बड़ा झटका तब लगा जब पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल और पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया अपनी-अपनी सीटों— क्रमशः नयी दिल्ली और जंगपुरा से भाजपा के प्रवेश सिंह वर्मा और तरविंदर सिंह मारवाह से हार गए।

दिल्ली चुनाव परिणाम 2025: AAP की आतिशी ने कालकाजी में जीत दर्ज की, केजरीवाल नयी दिल्ली सीट से हारे; विजेताओं और हारने वालों की पूरी सूची देखें
09-02-2025 - 07:49 AM
22-04-2026 - 05:53 PM

नयी दिल्ली। शनिवार, 8 फरवरी को दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025  के सभी परिणाम आ गये। इन परिणामों के अनुसार भारतीय जनता पार्टी ने दिल्ली चुनाव में बड़ी जीत दर्ज की, जबकि सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (AAP) को करारी हार का सामना करना पड़ा। AAP को सबसे बड़ा झटका तब लगा जब पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल और पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया अपनी-अपनी सीटों— क्रमशः नयी दिल्ली और जंगपुरा से भाजपा के प्रवेश सिंह वर्मा और तरविंदर सिंह मारवाह से हार गए।

दिल्ली विधानसभा की 70 सीटों पर विजयी विधायकों और पराजित उम्मीदवारों की पूरी सूची घोषित की जा चुकी है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 30 वर्षों के बाद दिल्ली में भाजपा की वापसी पर मतदाताओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर लिखा, "जनशक्ति सर्वोपरि है! विकास की जीत हुई, सुशासन की विजय हुई। मैं दिल्ली के अपने प्रिय भाई-बहनों को इस ऐतिहासिक जनादेश के लिए नमन करता हूं। हम आपके इस आशीर्वाद से विनम्र और सम्मानित महसूस कर रहे हैं। यह हमारी गारंटी है कि दिल्ली के समग्र विकास, जीवन स्तर को सुधारने और दिल्ली को विकसित भारत के निर्माण में अग्रणी भूमिका दिलाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।"

वहीं, हार स्वीकार करते हुए दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पार्टी जनता के जनादेश को "पूरी विनम्रता के साथ" स्वीकार करती है। उन्होंने कहा, "मैं भाजपा को इस जीत के लिए बधाई देता हूं और आशा करता हूं कि वे उन सभी वादों को पूरा करेंगे, जिनके आधार पर उन्हें जनता ने चुना है। हमने पिछले 10 वर्षों में स्वास्थ्य, शिक्षा और बुनियादी ढांचे के क्षेत्र में बहुत काम किया है। हम केवल एक रचनात्मक विपक्ष की भूमिका ही नहीं निभाएंगे, बल्कि जनता के बीच रहकर उनकी सेवा भी जारी रखेंगे। "

क्रमांक

विधानसभा क्षेत्र

विजेता (पार्टी)

पराजित उम्मीदवार (पार्टी)

1

नरेला

राज करण खत्री (भाजपा)

शरद कुमार (आप)

2

बुराड़ी

संजीव झा (आप)

शैलेंद्र कुमार (जदयू)

3

तिमारपुर

सूर्य प्रकाश खारी (भाजपा)

सुरिंदर पाल सिंह बिट्टू (आप)

4

आदर्श नगर

राज कुमार भाटिया (भाजपा)

मुकेश कुमार गोयल (आप)

5

बदली

आहिर दीपक चौधरी (भाजपा)

अजेेश यादव (आप)

6

रिठाला

कुलवंत राणा (भाजपा)

मोहिंदर गोयल (आप)

7

बवाना

रविंदर इंद्राज सिंह (भाजपा)

जय भगवान उपकार (आप)

8

मुंडका

गजेन्द्र ड्राल (भाजपा)

जसबीर कराला (आप)

9

किराड़ी

अनिल झा (आप)

बजरंग शुक्ला (भाजपा)

10

सुल्तानपुर माजरा

मुकेश कुमार अहलावत (आप)

करम सिंह करमा (भाजपा)

11

नांगलोई जाट

मनोज कुमार शौकीन (भाजपा)

रघुविंदर शौकीन (आप)

12

मंगोलपुरी

राज कुमार चौहान (भाजपा)

धर्म रक्षक उर्फ राकेश जाटव (आप)

13

रोहिणी

विजेंद्र गुप्ता (भाजपा)

प्रदीप मित्तल (आप)

14

शालीमार बाग

रेखा गुप्ता (भाजपा)

वंदना कुमारी (आप)

15

शकरपुर बस्ती

कर्णेल सिंह (भाजपा)

सत्येंद्र जैन (आप)

16

त्रिनगर

तिलक राम गुप्ता (भाजपा)

प्रीति तोमर (आप)

17

वज़ीरपुर

पूनम शर्मा (भाजपा)

राजेश गुप्ता (आप)

18

मॉडल टाउन

अशोक गोयल (भाजपा)

अखिलेश पति त्रिपाठी (आप)

19

सदर बाजार

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।

This site uses cookies. By continuing to browse the site you are agreeing to our use of cookies.