फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम: पेट्रोल 87 पैसे और डीजल 91 पैसे महंगा

देशभर में शनिवार को एक बार फिर पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी गई। पेट्रोल के दाम में 87 पैसे प्रति लीटर जबकि डीजल में 91 पैसे प्रति लीटर की वृद्धि हुई है। पिछले 10 दिनों में ईंधन कीमतों में यह तीसरी बढ़ोतरी..

फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम: पेट्रोल 87 पैसे और डीजल 91 पैसे महंगा
23-05-2026 - 10:24 AM

देशभर में शनिवार को एक बार फिर पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी गई। पेट्रोल के दाम में 87 पैसे प्रति लीटर जबकि डीजल में 91 पैसे प्रति लीटर की वृद्धि हुई है। पिछले 10 दिनों में ईंधन कीमतों में यह तीसरी बढ़ोतरी है।

पश्चिम एशिया में जारी भू-राजनीतिक तनाव के बीच तेल कीमतों में यह इजाफा किया गया है, जिससे आम लोगों पर महंगाई का अतिरिक्त बोझ बढ़ने की आशंका है।

यह बढ़ोतरी ऐसे समय में हुई है जब एक दिन पहले ही Ministry of Petroleum and Natural Gas ने भरोसा दिलाया था कि देश में पेट्रोल और डीजल की पर्याप्त उपलब्धता है और सप्लाई सामान्य बनी हुई है।

मंत्रालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर जारी बयान में कहा, भारत में पेट्रोल और डीजल की पर्याप्त उपलब्धता है और देशभर में आपूर्ति स्थिर बनी हुई है। नागरिकों से अपील है कि घबराहट में खरीदारी न करें और केवल वास्तविक आवश्यकता के अनुसार ही ईंधन खरीदें। कुछ रिटेल आउटलेट्स पर अस्थायी दबाव को लगातार सप्लाई मॉनिटरिंग और ऑयल मार्केटिंग कंपनियों के समन्वित वितरण प्रयासों के जरिए नियंत्रित किया जा रहा है।”

सरकार के इस बयान का उद्देश्य बाजार में किसी तरह की अफवाह या घबराहट को रोकना माना जा रहा है। हालांकि लगातार बढ़ती कीमतों ने आम उपभोक्ताओं और परिवहन क्षेत्र की चिंताओं को बढ़ा दिया है।

विशेषज्ञों का मानना है कि पश्चिम एशिया में जारी तनाव और अंतरराष्ट्रीय कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव का असर भारतीय बाजार पर लगातार पड़ रहा है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।