Bageshwar Dham : सुर्खियों में छाए बागेश्वर धाम के बाबा धीरेंद्र शास्त्री को मिली जान से मारने की धमकी, कहा तेरहवीं की तैयारी कर लेना.. FIR दर्ज ..!

<p><strong>Bageshwar Dham :&nbsp;मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र शास्त्री के रिश्तेदार लोकेश गर्ग ने धमकी मिलने की शिकायत दर्ज कराई है। इस मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। बताया जा रहा है कि बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के भाई लोकेश गर्ग को फोन पर जान से मारने की धमकी मिली है।अमर सिंह नाम के व्यक्ति ने धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को अज्ञात नंबर से कॉल कर जान से मारने की धमकी दी है।</strong></p> <quillbot-extension-portal></quillbot-extension-portal>

Bageshwar Dham : सुर्खियों में छाए बागेश्वर धाम के बाबा धीरेंद्र शास्त्री को मिली जान से मारने की धमकी, कहा तेरहवीं की तैयारी कर लेना.. FIR दर्ज ..!
24-01-2023 - 01:35 PM
21-04-2026 - 12:04 PM

अमर सिंह नाम के शख्स ने दी धमकी 
लोकेश गर्ग की रिपोर्ट पर बमीठा थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है। बमीठा थाना पुलिस ने अज्ञात अपराधी की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस ने धारा 506 और 507 के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। छतरपुर एसपी सचिन शर्मा ने मीडिया से बातचीत में पुष्टि की है कि बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र शास्त्री को जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि एक शख्स लगातार आचार्य धीरेंद्र शास्त्री से बात करने की कोशिश कर रहा था। लेकिन बाबा धीरेंद्र से उनकी बात नहीं हो पाई। 

पुलिस ने शुरू कर दी है जांच 
छतरपुर के एसपी सचिन शर्मा ने बताया कि ऐसा लगता है कि हो सकता है कि धीरेन्द्र शास्त्री के विरोधियों ने  तनाव में आकर कुछ भी करने की बात कही है।  इस मामले की जांच जारी है और अगले एक-दो दिन में पूरी तस्वीर साफ हो जाएगी।

अब भी ट्रेंड कर रहे हैं बागेश्वरधाम के बाबा पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री....

गौरतलब है कि श्याम मानव का चैलेंज पाने के बाद उनकेआरोपों को खरिज कर देश में भारी समर्थन पाने वाले पंडित धीरेंद्र शास्त्री पिछले कुछ दिनों से बेहद चर्चा में हैं व् लगातार सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहे हैं ।

बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री ने मीडिया को दिखाया ‘चमत्कार’... बोले-ध्यान से देख लो, आज के बाद नहीं दूंगा कोई सफाई

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।