दिल्ली में IRS अधिकारी की बेटी की हत्या का आरोपी गिरफ्तार, द्वारका के होटल से दबोचा गया

दिल्ली पुलिस ने IRS अधिकारी की 22 वर्षीय बेटी की हत्या के मामले में मुख्य आरोपी को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को द्वारका स्थित एक होटल से पकड़ा..

दिल्ली में IRS अधिकारी की बेटी की हत्या का आरोपी गिरफ्तार, द्वारका के होटल से दबोचा गया
23-04-2026 - 10:14 AM

नयी दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने IRS अधिकारी की 22 वर्षीय बेटी की हत्या के मामले में मुख्य आरोपी को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को द्वारका स्थित एक होटल से पकड़ा गया।

मृतका का शव दक्षिण दिल्ली के अमर कॉलोनी इलाके में मिला था। प्रारंभिक जांच में पुलिस को शक है कि महिला की गला दबाकर हत्या की गई, जिसमें संभवतः मोबाइल फोन के चार्जिंग केबल का इस्तेमाल किया गया।

पुलिस के मुताबिक, मुख्य आरोपी राहुल घटना के बाद फरार हो गया था, जिसके बाद उसकी तलाश में कई टीमों को लगाया गया और विभिन्न स्थानों पर छापेमारी की गई।

जांच के दौरान पुलिस उसकी तलाश में अलवर स्थित उसके घर भी पहुंची, जहां यह सामने आया कि हत्या से एक दिन पहले वह अपने इलाके में कथित रूप से छेड़छाड़ की घटना में भी शामिल था।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के अनुसार, यह घटना उस समय हुई जब मृतका के माता-पिता घर से बाहर टहलने गए हुए थे। पुलिस को संदेह है कि घर में काम करने वाला व्यक्ति ही घर में घुसा और हत्या को अंजाम दिया।

पुलिस ने बताया कि आरोपी को हाल ही में नौकरी से निकाला गया था, जिसके बाद उसने इस वारदात को अंजाम दिया। मामले की आगे की जांच जारी है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।