"नए दौर के मुस्लिमों की सोच बाकी भारतीयों जैसी ही है": ऑपरेशन सिंदूर प्रतिनिधिमंडल में भारत का पक्ष रखने पर बोले असदुद्दीन ओवैसी

ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी, जो ऑपरेशन सिंदूर पर विदेश गए सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल का हिस्सा थे, ने कहा कि भारत में अब मुसलमानों की एक नई पीढ़ी सामने आई ..

"नए दौर के मुस्लिमों की सोच बाकी भारतीयों जैसी ही है": ऑपरेशन सिंदूर प्रतिनिधिमंडल में भारत का पक्ष रखने पर बोले असदुद्दीन ओवैसी
12-06-2025 - 09:54 AM

हैदराबाद। ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी, जो ऑपरेशन सिंदूर पर विदेश गए सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल का हिस्सा थे, ने कहा कि भारत में अब मुसलमानों की एक नई पीढ़ी सामने आई है, जिसकी महत्त्वाकांक्षाएं अन्य भारतीयों जैसी ही हैं।

CNN-News18 से बातचीत में ओवैसी ने कहा, "मैं मुस्लिमों को ले कर रूढ़ियों और वर्गीकरण में विश्वास नहीं रखता।" उन्होंने कहा, "आज का भारतीय मुसलमान शांति और समृद्धि चाहता है, जैसे कि देश का हर नागरिक चाहता है।"

भाजपा की 'बी टीम' वाले आरोपों को खारिज

जब AIMIM पर बीजेपी की "बी टीम" होने का आरोप दोहराया गया, तो ओवैसी ने इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा, "मैं ऑपरेशन सिंदूर प्रतिनिधिमंडल में जो कुछ भी कहा, उस पर मुझे विश्वास है।"

IMF लोन और पाकिस्तानी सेना पर टिप्पणी

ओवैसी ने पाकिस्तानी सेना और IMF लोन के दुरुपयोग को लेकर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा, "दुनिया को देखना चाहिए कि IMF से मिला कर्ज पाकिस्तानी सेना कैसे इस्तेमाल कर रही है।" उन्होंने कहा, "पाकिस्तान के फील्ड मार्शल असीम मुनीर को जब असली युद्ध चित्र नहीं मिला, तो उन्होंने पुराने चीनी सैन्य अभ्यास के चित्र को भारत के खिलाफ हुए हमले के रूप में दिखाया।"

प्रतिनिधिमंडल में शामिल थे ये नेता

इस ऑपरेशन सिंदूर प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व भाजपा सांसद बैजयंत पांडा ने किया। इसमें भाजपा के निशिकांत दुबे, फंगनोन कोन्याक, और रेखा शर्मा, सतनाम सिंह संधू, गुलाम नबी आज़ाद, और पूर्व विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला भी शामिल थे।

प्रतिनिधिमंडल ने सऊदी अरब, कुवैत, बहरीन और अल्जीरिया में नेताओं से मुलाकात कर, 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले और ऑपरेशन सिंदूर में भारत की कार्रवाई को वैश्विक मंच पर उजागर किया। इसके साथ ही, सीमापार आतंकवाद के खिलाफ भारत की व्यापक रणनीति से भी उन्हें अवगत कराया गया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।