नामीबिया की संसद में PM मोदी का भाषण हुआ जोरदार स्वागत के साथ, गूंजे तालियां और मिला स्टैंडिंग ओवेशन ..देखें वीडियो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को नामीबिया की संसद को संबोधित किया, और उनका भाषण उत्साह, तालियों और स्टैंडिंग ओवेशन के साथ सराहा गया। पीएम मोदी ने अपने संबोधन में नामीबिया की आम जनता, स्थानीय जीवन, और अफ्रीकी नेतृत्व की दूरदर्शिता के प्रति गहरा सम्मान..
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को नामीबिया की संसद को संबोधित किया, और उनका भाषण उत्साह, तालियों और स्टैंडिंग ओवेशन के साथ सराहा गया। पीएम मोदी ने अपने संबोधन में नामीबिया की आम जनता, स्थानीय जीवन, और अफ्रीकी नेतृत्व की दूरदर्शिता के प्रति गहरा सम्मान व्यक्त किया।
पीएम मोदी ने जब नामीबिया द्वारा भारत की यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस (UPI) प्रणाली को अपनाने पर खुशी जताई, तो उन्होंने नामीबिया के दो क्षेत्रों – कुनिने और कतुतुरा का ज़िक्र किया, जिसने वहां के सांसदों का दिल जीत लिया। स्थानीय संदर्भों के इस्तेमाल से सांसद हैरान, प्रसन्न और उत्साहित दिखाई दिए।
In a historic moment, Prime Minister Narendra Modi was given a standing ovation after his address to the Parliament of Namibia.
Throughout his speech, he was applauded 42 times by Namibian MPs — a powerful reflection of the deep respect for India and the global admiration for… pic.twitter.com/5Fgl6UcvVM — Amit Malviya (@amitmalviya) July 9, 2025
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, "हमें गर्व है कि नामीबिया भारत की UPI तकनीक अपनाने वाला पहला देश बना। जल्द ही लोग इतने तेजी से पैसे भेज सकेंगे कि 'टांगी उनने' कहने से पहले ही ट्रांजैक्शन पूरा हो जाएगा। जल्द ही कुनिने की कोई हिमा दादी या कतुतुरा का कोई दुकानदार सिर्फ एक टैप से डिजिटल हो सकेगा – एक स्प्रिंगबोक (नामीबिया का राष्ट्रीय पशु) से भी तेज़। हमारा द्विपक्षीय व्यापार 800 मिलियन डॉलर को पार कर चुका है। लेकिन, जैसे क्रिकेट में कहते हैं.. अभी तो बस वार्म-अप ही हुआ है, असली स्कोरिंग तो अब होगी।”
अपने भाषण में उन्होंने भारत और नामीबिया के साझा मूल्यों और नामीबिया की आज़ादी की लड़ाई में भारत के समर्थन का ज़िक्र भी किया, जिसे खूब सराहा गया।
उन्होंने कहा,
उन्होंने क्रिकेट का जिक्र करते हुए भी माहौल को उत्साहपूर्ण बना दिया। नामीबिया को 2027 के क्रिकेट वर्ल्ड कप के को-होस्ट के रूप में बधाई देते हुए पीएम मोदी ने कहा, "मैं नामीबिया को 2027 क्रिकेट वर्ल्ड कप की मेज़बानी के लिए शुभकामनाएं देता हूं। और अगर आपकी टीम 'ईगल्स' को क्रिकेट की कोई सलाह चाहिए, तो पता है किसे कॉल करना है!"
अंत में उन्होंने भारत में चीतों को पुनः बसाने के मिशन में नामीबिया के सहयोग के लिए भी धन्यवाद दिया।
पूरा भाषण नामीबिया की संसद में एक ऐतिहासिक क्षण बन गया, जहां प्रधानमंत्री मोदी के स्थानीय जुड़ाव, वैश्विक दृष्टिकोण और हास्यपूर्ण अंदाज़ ने दिल जीत लिया।
What's Your Reaction?