पहलगाम हमला: जम्मू-कश्मीर में 5 आतंकियों के घरों को सुरक्षाबलों ने ढहाया

जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले, जिसमें 26 लोगों की मौत हुई थी, के बाद कार्रवाई तेज कर दी..

पहलगाम हमला: जम्मू-कश्मीर में 5 आतंकियों के घरों को सुरक्षाबलों ने ढहाया
26-04-2025 - 01:07 PM

पहलगाम। जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले, जिसमें 26 लोगों की मौत हुई थी, के बाद कार्रवाई तेज कर दी है। शनिवार को सुरक्षाबलों ने कई आतंकियों के घरों को ध्वस्त कर दिया।

शोपियां जिले के छोटीपोरा गांव में शाहिद अहमद कुट्टे के घर को सुरक्षा बलों ने गिरा दिया। इसके अलावा शुक्रवार रात को कुलगाम, शोपियां और पुलवामा में तीन अन्य आतंकियों के घर भी ढहा दिए गए।

शुक्रवार को दो लश्कर-ए-तैयबा (LeT) आतंकियों के घर भी तोड़े गए। अधिकारियों ने बताया कि जब वे आदिल हुसैन ठोकर और आसिफ शेख के घरों की तलाशी ले रहे थे, तभी वहां पहले से रखे विस्फोटकों में धमाका हो गया।

सूत्रों के मुताबिक, आदिल हुसैन 2018 में अवैध रूप से पाकिस्तान गया था, जहाँ उसने आतंकी प्रशिक्षण प्राप्त किया और पिछले साल जम्मू-कश्मीर लौट आया था।

पुलवामा के कचिपोरा इलाके में सक्रिय लश्कर-ए-तैयबा आतंकी हारीस अहमद, जो 2023 से सक्रिय था, उसके घर को एक विस्फोट में नष्ट कर दिया गया। इसके अलावा, अहसान उल हक शेख, जिसे 2018 में पाकिस्तान में प्रशिक्षण मिला था और जिसने बाद में कश्मीर घाटी में प्रवेश किया था — उसका घर भी गिरा दिया गया।

सेना प्रमुख ने सुरक्षा स्थिति का लिया जायजा

शुक्रवार को थलसेना प्रमुख जनरल उपेन्द्र द्विवेदी ने पहलगाम हमले के बाद जम्मू-कश्मीर की अपनी पहली यात्रा के दौरान सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की।
उन्हें आतंकियों के खिलाफ की जा रही सैन्य कार्रवाई और पाकिस्तानी सेना द्वारा नियंत्रण रेखा (LoC) पर किए जा रहे संघर्ष विराम उल्लंघनों की जानकारी दी गई।

अधिकारियों के अनुसार, 25-26 अप्रैल की रात पाकिस्तान की कई चौकियों से गोलीबारी की गई, जिसका भारतीय जवानों ने छोटी हथियारों से मुंहतोड़ जवाब दिया। हालांकि, इस दौरान कोई जनहानि नहीं हुई

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।