पाकिस्तान ने अपने ही लोगों पर बरसाए बम, JF-17 फाइटर जेट से हमला, 30 नागरिकों की मौत

दुनिया में शायद ही कभी ऐसा देखने को मिला हो कि कोई देश अपने ही नागरिकों पर लड़ाकू विमानों से हमला करे। लेकिन पाकिस्तान, जो आर्थिक संकट से जूझ रहा है और लंबे समय से आतंकवाद की पनाहगाह माना जाता है, अब अपने ही लोगों पर कहर बरपा..

पाकिस्तान ने अपने ही लोगों पर बरसाए बम, JF-17 फाइटर जेट से हमला, 30 नागरिकों की मौत
23-09-2025 - 08:27 AM
22-04-2026 - 05:53 PM

नयी दिल्ली। दुनिया में शायद ही कभी ऐसा देखने को मिला हो कि कोई देश अपने ही नागरिकों पर लड़ाकू विमानों से हमला करे। लेकिन पाकिस्तान, जो आर्थिक संकट से जूझ रहा है और लंबे समय से आतंकवाद की पनाहगाह माना जाता है, अब अपने ही लोगों पर कहर बरपा रहा है।

भारत से ऑपरेशन सिंदूर में मिली करारी हार के बाद पाकिस्तान ने खैबर पख्तूनख्वा में नागरिकों पर हवाई हमला कर डाला। पाकिस्तानी वायुसेना ने अपने JF-17 लड़ाकू विमान से की गई एयरस्ट्राइक में करीब 30 निर्दोष नागरिकों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हुए।

यह हमला खैबर पख्तूनख्वा के मत्रे दारा गांव पर किया गया, जहां बमबारी के बाद महिलाओं और बच्चों के शव बिखरे पड़े हैं। इस नृशंस कार्रवाई से इलाके में दहशत का माहौल है।

 यह घटना पाकिस्तान की नाकामी और बेकाबू हालात का ताजा सबूत मानी जा रही है, जहां सरकार और सेना की नीतियों का खामियाजा आम जनता को अपनी जान देकर भुगतना पड़ रहा है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।