प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 5 नवंबर को महिला विश्व कप विजेता भारतीय टीम से करेंगे मुलाकात, बीसीसीआई को मिला औपचारिक आमंत्रण

भारत की महिला वनडे क्रिकेट टीम 5 नवंबर को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेगी। हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में भारतीय टीम ने रविवार को नवी मुंबई में खेले गए फाइनल मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को 52 रनों से हराकर पहली बार महिला विश्व कप का खिताब अपने नाम..

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 5 नवंबर को महिला विश्व कप विजेता भारतीय टीम से करेंगे मुलाकात, बीसीसीआई को मिला औपचारिक आमंत्रण
04-11-2025 - 11:22 AM

मुंबई। भारत की महिला वनडे क्रिकेट टीम 5 नवंबर को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेगी। हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में भारतीय टीम ने रविवार को नवी मुंबई में खेले गए फाइनल मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को 52 रनों से हराकर पहली बार महिला विश्व कप का खिताब अपने नाम किया था।

इतिहास में यह भारत की तीसरी विश्व कप फाइनल उपस्थिति थी, लेकिन पहली बार टीम ने विश्व खिताब जीता। इस जीत के साथ भारत ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बाद विश्व कप जीतने वाला चौथा देश बन गया है।

पीएम मोदी से मुलाकात का कार्यक्रम तय

स्पोर्टस्टार की रिपोर्ट के अनुसार, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) को सोमवार को प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) से औपचारिक आमंत्रण प्राप्त हुआ।
जानकारी के मुताबिक, खिलाड़ी जो फिलहाल मुंबई में हैं, वे मंगलवार शाम को दिल्ली के लिए रवाना होंगे और बुधवार (5 नवंबर) को प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात करेंगे। इसके बाद सभी खिलाड़ी अपने-अपने घरों को लौटेंगे।

मोदी ने दी थी टीम को बधाई — "भारत की बेटियों ने रचा इतिहास"

सोमवार को बिहार के सहरसा में एक सार्वजनिक कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने भारतीय महिला टीम को जीत की बधाई दी।
उन्होंने कहा, कल मुंबई में भारत की बेटियों ने इतिहास रच दिया। भारत ने पहली बार महिला क्रिकेट विश्व कप जीता है। 25 साल बाद दुनिया को नया विश्व चैंपियन मिला है और भारत की बेटियों ने यह गौरव पूरे देश को दिलाया है। यह जीत सिर्फ खेल के मैदान तक सीमित नहीं है, यह भारत की बेटियों के आत्मविश्वास और शक्ति का प्रतीक है।”

उन्होंने आगे कहा, ये बेटियां छोटे-छोटे गांवों और कस्बों से आई हैं.. ये किसान, मजदूर और निम्न-मध्यमवर्गीय परिवारों की बेटियां हैं। मुझे उन पर गर्व है, पूरे देश को गर्व है। मैं इन चैंपियन बेटियों के माता-पिता को भी हार्दिक बधाई देता हूं।”

बीसीसीआई देगा ₹51 करोड़ का इनाम

हालांकि अभी तक बीसीसीआई ने किसी औपचारिक समारोह की घोषणा नहीं की है, लेकिन बोर्ड सचिव देवजीत सैकिया ने सोमवार को बताया कि विश्व कप विजेता टीम को ₹51 करोड़ की नकद पुरस्कार राशि दी जाएगी।

सैकिया ने कहा, टीम की इस ऐतिहासिक उपलब्धि के सम्मान में बीसीसीआई भारतीय महिला क्रिकेट टीम को ₹51 करोड़ का नकद पुरस्कार देगा। इसमें सभी खिलाड़ी, सहयोगी स्टाफ और राष्ट्रीय चयन समिति के सदस्य शामिल होंगे।”

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।