राजस्थान के फलोदी में बड़ा सड़क हादसा: श्रद्धालुओं से भरी टेंपो ट्रक से टकराई, 15 की मौत.. अवैध ढाबों व ट्रकों की पार्किंग बनी खतरा

राजस्थान के फलोदी जिले में रविवार शाम हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में कम से कम 15 श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जिनमें चार बच्चे और 10 महिलाएं शामिल हैं। हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। दुर्घटना उस समय हुई जब एक टेंपो ट्रैवलर ओवरटेक करने की कोशिश में सड़क किनारे खड़े ट्रेलर ट्रक से टकरा..

राजस्थान के फलोदी में बड़ा सड़क हादसा: श्रद्धालुओं से भरी टेंपो ट्रक से टकराई, 15 की मौत.. अवैध ढाबों व ट्रकों की पार्किंग बनी खतरा
03-11-2025 - 12:04 PM

जोधपुर/जैसलमेर। राजस्थान के फलोदी जिले में रविवार शाम हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में कम से कम 15 श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जिनमें चार बच्चे और 10 महिलाएं शामिल हैं। हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। दुर्घटना उस समय हुई जब एक टेंपो ट्रैवलर ओवरटेक करने की कोशिश में सड़क किनारे खड़े ट्रेलर ट्रक से टकरा गई

घायलों को ग्रीन कॉरिडोर के माध्यम से जोधपुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फलोदी की जिलाधिकारी श्वेता चौहान ने हादसे में 15 लोगों की मौके पर ही मौत की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि मृतकों में महिलाएं, बच्चे और टेंपो चालक शामिल हैं।

मटोड़ा थाने के SHO अमनाराम ने बताया कि यह टेंपो जोधपुर के सूरसागर क्षेत्र के माली समुदाय के श्रद्धालुओं को लेकर बाड़मेर जिले के कोलायत तीर्थ यात्रा से लौट रहा था। उन्होंने बताया, शाम करीब 7 बजे भरतमाला हाईवे पर मटोड़ा गांव के पास तेज रफ्तार टेंपो एक खड़े ट्रेलर से जा टकराई। अभी तक हादसे के सही कारणों का पता नहीं चल सका है।”

आंखोंदेखे गवाह महिपाल सारण के अनुसार, भरतमाला हाईवे पर जगह-जगह ढाबों के बाहर लापरवाही से ट्रक खड़े रहते हैं, जिससे वहां दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ गया है।
उन्होंने बताया कि हादसे के समय टेंपो एक ट्रक को ओवरटेक करने की कोशिश कर रही थी, तभी सामने खड़े ट्रेलर से जा टकराई।

टक्कर इतनी भीषण थी कि सभी यात्री वाहन के अंदर बुरी तरह फंस गए। कई शव मलबे और सीटों के बीच दबे मिले। टक्कर की आवाज इतनी तेज थी कि आसपास के ग्रामीण मौके पर दौड़ पड़े और बचाव कार्य शुरू किया।

पुलिस, राज्य आपदा मोचन बल (SDRF) और स्थानीय लोगों ने मिलकर राहत कार्य शुरू किया। दो गंभीर घायलों को पहले ओसियां के सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर उन्हें जोधपुर रेफर कर दिया गया। सभी मृतकों के शवों को ओसियां सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखा गया है।

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने हादसे पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिया कि पीड़ित परिवारों को हरसंभव सहायता दी जाए और घायलों को उचित इलाज मिल सके।

पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी इस भीषण दुर्घटना पर शोक जताया। उन्होंने एक्स (पूर्व ट्विटर) पर लिखा, अभी-अभी फालोदी के मटोड़ा में सड़क हादसे में 15 लोगों की मृत्यु का समाचार मिला। यह अत्यंत दुखद है। ईश्वर से प्रार्थना है कि सभी दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान दें, शोकाकुल परिवारों को शक्ति प्रदान करें और घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं।”
स्थानीय लोगों का कहना है कि भरतमाला हाईवे पर अवैध ढाबों और ट्रकों की अनियंत्रित पार्किंग लगातार बढ़ती जा रही है, जो यात्रियों और वाहनों की सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा बन चुकी है। उन्होंने प्रशासन से इन पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं न दोहराई जाएं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।